Skip to main content

मृत्युंजय और महायोगी हैं कैलाशावासी महादेव शिव-श्रीमहंत बलवीर गिरी

 


हरिद्वार। बाघम्बरी पीठाधीश्वर एवं बिल्केश्वर महादेव मंदिर के व्यवस्थापक श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा है कि संपूर्ण सृष्टि भगवान शिव में समाहित है और शिव एवं शक्ति की कृपा जिस साधक पर हो जाए उसका जीवन भवसागर से पार हो जाता है। बिल्केश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास मे चलने वाले भगवान शिव के विशेष रुद्राभिषेक और पूजा अर्चना के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना को समर्पित है। इस दौरान शिव आराधना करने से सभी दुखों का शमन होता है और व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होता है। उन्होंने कहा कि कैलाशवासी महादेव मृत्युंजय और महायोगी हैं। जिनके स्मरण मात्र से ही मनुष्य भवसागर से पार हो जाता है। शिव जीवन और मृत्यु, विनाश और पुनर्जन्म के देवता हैं। जो अपने भक्तों का संरक्षण कर उन्हें यश, आयु, बल, बुद्धि, सुख, समृद्धि प्रदान करते है।ं भगवान शिव आदि और अंत हैं। शिव ही अनंत हैं, समय और काल हैं। शिव ही महाकाल हैं। जो साधक भगवान शिव की कृपा का पात्र बन जाता है। उसका जीवन स्वयं ही सफलता की ओर अग्रसर हो जाता है। क्योंकि शिव शब्द ही कल्याण का पर्याय है। श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव अत्यंत उदार है और सकल सृष्टि उनमें समाविष्ट है। हमें उनका अनवरत ध्यान करते रहना चाहिए और निमग्न होना चाहिए। इससे बड़ा आनंद और कुछ नहीं हो सकता। बिल्केश्वर महादेव भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर उन्हें मनवांछित फल प्रदान करते हैं और भगवान शिव के साथ माता पार्वती का भी आशीर्वाद उन्हें प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि श्रावण मास के आखिरी सोमवार को बिल्केश्वर महादेव मंदिर में भव्य श्रृंगार कर विश्व कल्याण के लिए विशेष अनुष्ठान किया जाएगा और मंदिर परिसर को भव्य रुप से सजाया जाएगा। भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का अवसर सौभाग्यशाली व्यक्ति को ही प्राप्त होता है। इसलिए भगवान शिव के शरणागत होना व्यक्ति के लिए परम कल्याणकारी है।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।