Skip to main content

’राजगुरु मठ गाजी वाली में धूमधाम से मनाया गया रुद्राभिषेक महोत्सव

 


हरिद्वार। जगद्गुरू दंडी स्वामी अनंतानंत सरस्वती महाराज राजगुरूमठ काशी ने कहा भगवान महामृत्युंजय महादेव की आराधना मृत्यु पर विजय दिलाने के लिए जाती है। महामृत्युंजय का जाप करने वाले साधक की अकाल मृत्यु नहीं होती। काल भी उनके पास जाने से डरता है।  ऐसे साधकों को मृत्यु का भय भी नहीं रहता है। इसके साथ साधकों को आरोग्यता की प्राप्ति होती है। स्वस्थ एवं निरोगी रहने पर ही व्यक्ति परिवार समाज के साथ देश की सेवा कर सकता है। इसलिए मनुष्य को सर्वार्थ सिद्धि प्राप्त करने के लिए भगवान महामृत्युंजय महादेव की आराधना करनी चाहिए। गौरतलब है कि राजगुरु मठ, गाजीवाली श्यामपुर, हरिद्वार में सावन माह के तीसरे सोमवार को महामृत्युंजय रुद्राभिषेक महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर जगद्गुरू दंडी स्वामी अनंतानंत सरस्वती महाराज के पावन सानिध्य में मुख्य यजमान आशुतोष पांडे ने सपत्नीक मठ में विराजमान भगवान महामृत्युंजय महादेव का विधिवत पूजन करने के उपरांत रूद्राभिषेक किया गया। भक्तों को संबोधित करते हुए अनंतानंत सरस्वती ने कहा कि श्रावण माह में सृष्टि के संचालन का भार भगवान शिव के हाथों में होता है क्योंकि इस दौरान भगवान विष्णु शयन करते हैं। इसलिए श्रावण माह मनोकामना पूर्ति के लिए भक्त भगवान शिव की आराधना करते चले आ रहे हैं। मान्यता है कि सावन मास में भगवान शिव कैलाश को छोड़कर तीर्थ नगरी हरिद्वार की उपनगरी में कनखल में वास करते हैं। इसलिए चारों दिशाओं में बम बम की गूंज सुनाई देती है। रुद्राभिषेक के उपरांत भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। रुद्राभिषेक महोत्सव में मुरारी पांडे,अमित शाही,प्रशांत राय,प्रमोद राय,सुनील सिंह,प्रवीण सिंह,नीलम राय,सरोज सहित अन्य भक्तों ने भगवान शिव और महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।