Skip to main content

हाइवे मे अवैध कट को स्थायी तौर पर बन्द करे-मुख्य विकास अधिकारी

 


हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने कहा है कि जो भी अवैध कट हैं,उनका परीक्षण तथा सर्वे कराकर, उन्हें भी स्थायी रूप से बन्द करने की कार्रवाई की जाये। मुख्य विकास अधिकारी यहां कलक्ट्रेट सभागार में शुकवार को सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना न्यूनीकरण अनुश्रवण समिति की बैठक ले रहे थे। बैठक में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्रीमती रश्मि पन्त ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना न्यूनीकरण के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने परिवहन व पुलिस विभाग के अधिकारियों से दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जागरूकता के लिये क्या उपाय किये जा रहे हैं, के सम्बन्ध में जानकारी ली। इस पर अधिकारियों ने बताया कि जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं थानों में सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। बैठक में सड़कों पर अवैध कट के सम्बन्ध में भी चर्चा हुई, जिस पर पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इसकी निगरानी के लिये चिड़ियापुर,नारसन एवं भगवानपुर में एएनपीआर कैमरे लगाये जाने की कार्यवाही गतिमान है। अवैध कट के सम्बन्ध में एनएच के अधिकारियों ने बताया कि कुछ स्थानीय कट को छोड़कर अधिकतर अवैध कट बन्द कर दिये हैं। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जो भी अवैध कट हैं,उनका परीक्षण तथा सर्वे कराकर, उन्हें भी स्थायी रूप से बन्द करने की कार्रवाई की जाये। राष्ट्रीय राजमार्गों पर ई-रिक्शा के सम्बन्ध में चर्चा करते हुये अधिकारियों ने बताया कि ई-रिक्शा संचालन हेतु मार्गों का चिह्नांकन कर लिया गया है। बैठक में अधिकारियों ने ब्लैक स्पॉट के सम्बन्ध में बताया कि जनपद में कुल 31 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किये गये हैं, जिनमें से 20 ब्लैक स्पॉट पर दीर्घकालीन सुधार पूर्ण कर लिये गये हैं, शेष सभी स्थलों पर लघुकालीन सुधार कार्य किये गये हैं। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों के 220 मीटर की परिधि में संचालित मदिरा की दुकानों के सम्बन्ध में भी विचार-विमर्श हुआ, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने आबकारी विभाग को ऐसी दुकानों का चिह्नीकरण करके बन्द करने के निर्देश दिये। बैठक में अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी गयी कि सबसे अधिक दुर्घटनायें ओवर स्पीड,रैश ड्राईविंग के कारण होती हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में पुलिस विभाग,परिवहन विभाग तथा परिवहन विभाग रूड़की द्वारा विभिन्न कारणों में कुल 39515 चालान किये गये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूकता लाने के लिये सभी माध्यमों- प्रिण्ट,इलेक्ट्रानिक,सोशल मीडिया आदि से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। बैठक मे अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल,सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एएसडीएम रूड़की विजयनाथ शुक्ल,अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण,सुरेश तोमर,सीओ ट्रैफिक सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।