Skip to main content

कां्रग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

 


हरिद्वार। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली। युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर तथा कैश खुराना के नेतृत्व में यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया तथा कार्यकर्ताओं को अल्पाहार वितरित किया गया। पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के संयोजन में आर्यनगर चौक से शुरू हुई यात्रा देवपुरा आश्रम में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तथा जनपद प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत के सभी लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना है। उनको बताना है कि देश को आजादी कैसे मिली। जो लोग केंद्र सरकार में मुखिया बने बैठे हैं। उन्हें आजादी का अर्थ भी नहीं मालूम। वह जनता को बताते हैं कि देश 2014 में आजाद हुआ। कांग्रेस के तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की घोषणा होते ही भाजपा ने भी पूरे देश में हर घर तिरंगा लगाने का फरमान जारी कर दिया। जगह-जगह अपनी दुकानों पर तिरंगे ही बेचना शुरू कर दिया। जो कि चाइना से मंगाया जा रहा है तिरंगा के नाम पर चाइना को मालामाल कर दिया। इससे भाजपा का चाल चरित्र का पता चलता है कि भाजपा का नारा स्वदेशी अपनाओ  कितना सत्य है। पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल ने कहा कि 15 अगस्त तक प्रतिदिन यात्रा निकाली जाएगी तथा क्षेत्रवार जो भी कांग्रेसजन घर बैठे हैं उन्हें जगाने का कार्य किया जा रहा है तथा जन जन तक पहुंचने का बहुत अच्छा अवसर है। इसमें सफलता भी मिल रही है। विधायक रविबहादुर, कार्यक्रम सयोंजक सतपाल ब्रह्मचारी, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता सरकार से पूरा हिसाब लेगी और इस सरकार को उखाड़ने का कार्य करेगी। मेयर अनीता शर्मा, राज्य मंत्री संतोष चौहान तथा महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि महिलाओं का दो वक्त का चूल्हा नहीं जल पा रहा है। राशन में गेहूं बंद कर दिया है तथा गरीबों के सफेद राशन कार्ड जेल भेजे जाने का भय दिखाकर रद्द कर दिए गए हैं। हिटलरशाही सरकार के दिन पूरे हो गए हैं। यात्रा में चौ.बलजीत सिंह,हाजी नईम कुरैशी,फुरकान अली, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, श्रमिक नेता राजवीर सिंह,श्रमिक नेता मुरली मनोहर,पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी,कार्यकारी जिलाध्यक्ष ग्रामीण राजीव चौधरी,अनिल भास्कर,हाजी रफी खां,महेश प्रताप राणा,विकास चौधरी, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल,शैलेंद्र सिंह,कैलाश प्रधान,बीएस तेजियान,निशा शर्मा,शशी झा,अंजू मिश्रा,बीना कपूर,सुषमा सहगल,नीलम धीमान,पार्वती नेगी,विभाष मिश्रा,पार्षद उदयवीर चौहान, पार्षद जफर अब्बासी,पार्षद तासीन अंसारी,डा.दिनेश पुंडीर,नावेज अंसारी,अशोक उपाध्याय, गौरव चौहान,पार्षद कैलाश भट्ट,पार्षद राजीव भार्गव,पार्षद अमन गर्ग,पार्षद महावीर वशिष्ठ, जितेंद्र सिंह,शुभम जोशी,राजेश चौहान,मनोज सैनी,पार्षद पुनीत कुमार,अरविंद चंचल,वसीम सलमानी,त्रिपाल शर्मा,वीरेंद्र भारद्वाज,जगदीश प्रसाद,महेंद्र गुप्ता,राजेंद्र श्रीवास्तव,धूमसिंह सैनी, धर्मपाल ठेकेदार,अशोक गुप्ता,नीतू बिष्ट,सोम त्यागी,रामबाबू,कार्तिक शर्मा,जगदीप असवाल ,ब्रजमोहन बड़थ्वाल,हाजी फैयाज अली,उदित विद्याकुल,ई.आकाश बिरला, दीपक कोरी,शिवम गिरी,अजय दास महाराज,राजेंद्र बालियान,मनीराम बागरी,मोहन राणा,कामेश्वर यादव,ओम मलिक ,राजेंद्र भंवर,रमणीक सिंह,सत्यपाल शास्त्री,सतीश दुबे,तुषार कपिल, करण राणा,तरूण व्यास,सौरव सैनी,विक्की चौहान,राजेंद्र गुप्ता आदि अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।