Skip to main content

रिद्धि सिद्धी के दाता हैं भगवान गणेश-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी


 हरिद्वार। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने श्रवणनाथ मठ स्थित ज्ञान मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की। श्री गणपति यात्रा संघ श्रवणनाथ मठ ज्ञान मंदिर द्वारा आयोजित 34वें गणेशोत्सव के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रभु श्री गणेश के नाम उच्चारण मात्र से ही व्यक्ति को यश कीर्ति पराक्रम और वैभव का आशीष प्राप्त होता है। प्रभु श्री गणेश विघ्नहर्ता हैं। जो अपने भक्तों के सभी कष्टों का हरण कर उन्हें मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। भगवान गणेश की शरण में आने वाले प्रत्येक भक्तों का कल्याण अवश्य ही निश्चित है। बल बुद्धि के देवता और समस्त ईश्वरों में सर्वप्रथम पूजा प्रभु श्री गणेश का आगमन प्रत्येक वर्ष हम गणेश चतुर्थी के रूप में इस धरा धाम पर हर साल मनाते हैं। गणपति अध्यात्मिक शक्ति और सर्वोच्च बुद्धि प्रदान करते है।ं इसलिए उन्हें रिद्धि सिद्धि के दाता कहा जाता है। हम सभी को प्रभु श्री गणेश की आराधना श्रद्धा पूर्वक करनी चाहिए। उन्होंने सभी से मूर्ति विसर्जन के संबंध में प्रशासन द्वारा जारी आदेशों का पालन करने की अपील भी की। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रभु श्री गणेश की कृपा जिस पर भी हो जाए। उसका जीवन भवसागर से पार हो जाता है। प्रभु श्री गणेश अपने भक्तों का संरक्षण कर  बल बुद्धि और सौभाग्य प्रदान करते हैं। भगवान गणेश की पूजा करने से व्यक्ति की बड़ी से बड़ी दुश्वारियां समाप्त होती है और व्यक्तिगत एवं व्यवसायिक जीवन में सफलता और समृद्धि मिलती है। श्रवण नाथ मठ के संचालक स्वामी रघुवन महाराज ने कहा कि प्रभु श्री गणेश की आराधना से व्यक्ति को माता पार्वती और भगवान शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। वह शरीर में पवित्रता और मन में निर्भयता का संचार करते हैं। इतना विशाल रूप होने के बाद भी उनका वाहन एक छोटा मूषक है। जो अज्ञान के अंधकार को दूर करने का प्रतीक है। हिंदू संस्कृति और पूजा पद्धति में भगवान श्री गणेश को सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया गया है और प्रत्येक शुभ कार्य करने से पहले भगवान गणेश की ही पूजा की जाती है। भगवान गणेश अत्यंत ही सौम्य और पराक्रमी हैं। जिनकी आराधना व्यक्ति को अमोघ फल प्रदान करती है। महंत रविपुरी महाराज ने कहा कि गणपति की पूजा अर्चना करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर प्रसाद के रूप में सभी भक्तजनों को मोदक का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर श्रीमहंत रामरतन गिरी, महंतम रविपुरी, स्वामी रविवन, स्वामी मधुरवन, दिगंबर आशुतोष पुरी, दिगंबर राजगिरी, हेमंत टुटेजा, प्रतीक सूरी, मनोज मंत्री सहित कई श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।