Skip to main content

विभिन्न भर्तियों मे घोटाले का आरोप लगा कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला


 हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में धांधली का आरोप लगाते हुए चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान पूर्व राज्यमंत्री व प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि प्रदेश में सरकारी नौकरियों में भर्ती के नाम पर युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। 15-15 लाख रूपये लेकर योग्य बेरोजगारों का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार युवा व महिला विरोधी है। योग्य युवाओं के साथ धोखा कर के अयोग्य बेरोजगारों को पर्दे के पीछे से 15-15 लाख रुपए लेकर भर्ती किया जा रहा है। इसमें सरकार के विभागीय सचिव व मंत्री तक शामिल हैं। यदि कोई उनसे घोटाले पर प्रश्न करता है तो उसको मंत्री द्वारा धमकाया जाता है। मीडिया तक को धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे घोटाले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। भेल श्रमिक नेता राजबीर चौहान व पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि चुनाव में भाजपा 2 करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने की बात करती है। परंतु इसके विपरीत युवाओं का भविष्य बर्बाद करके योग्य बेरोजगारों का भविष्य अयोग्य पात्रो को खुले आम बेच रही है। इसके पीछे सीधे-सीधे सरकार का हाथ है। उन्होंने कहा कि सभी दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। पूर्व राज्यमंत्री नईम कुरैशी तथा युवा कांग्रेस के हरिद्वार विधानसभा अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि गठन के बाद से ही भाजपा सरकार घोटालों में लिप्त है। लगातार हो रहे घोटाले सरकार के ताबूत में अंतिम कील साबित होगी। दिल्ली में होने वाली 4सितम्बर की महारैली ये साबित कर देगी। इस दौरान ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, कनखल अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, सुभाषनगर अध्यक्ष कैलाश प्रधान, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, चौ.बलजीत सिंह, महिला कांग्रेस की पूर्व शहर अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, धर्मपाल ठेकेदार, पूर्व सभासद संजय शर्मा, आईटी सेल के अध्यक्ष ई.आकाश बिरला, प्रदेश सचिव शुभम जोशी,पार्षद तहसीन अंसारी, पार्षद जफर अब्बासी, हाजी रफी खान, प्रदेश सचिव जटाशंकर श्रीवास्तव, डा.वसीम सलमानी, सत्यपाल शास्त्री,महासचिव जितेंद्र सिंह,फैय्याज अली,सत्येंद्र वशिष्ठ,नवेज अंसारी,अरविंद चंचल ,एड.सतीश दूबे, हरद्वारी लाल,राजेंद्र श्रीवास्तव, रचित अग्रवाल, हरिशंकर प्रसाद, जगदीप असवाल, बृजमोहन बडथ्वाल,अमित नौटियाल, सौरभ सैनी, रईस अब्बासी, बी.के. सिन्हा,त्रिपाल शर्मा, विरेंद्र भारद्वाज, रणजीत पांडे, भूषण सिंह,राजकुमार आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।