Skip to main content

विदेशी वस्तुओं की खरीदारी कर डालर को मजबूत बना रहे स्वामी रामदेव

पतंजलि योगपीठ मे धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व


 हरिद्वार। स्वामी रामदेव ने कहा कि विदेशी वस्तुओं की खरीदारी डॉलर को मजबूत बना रही है और रुपया कमजोर हो रहा है। यदि हम विदेशी वस्तुओं का सेवन करेंगे तो भारत की आर्थिक क्षमता कमजोर पड़ेगी। इसलिए इस रक्षाबंधन पर सभी देशवासियों को संकल्प लेने की आवश्यकता है कि हम सभी विदेशी वस्तुओं को त्याग कर स्वदेशी अपनाएंगे। तभी यह देश आर्थिक उन्नति की दिशा में आगे बढ़ेगा। पतंजलि में रक्षाबंधन पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु ने यह बात कही। पतंजलि योगपीठ में रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी रामदेव ने कहा कि आज के दिन से हमने एक अभियान की शुरूवात की है। आज के दिन से स्वामी रामदेव आचार्य बालकृष्ण व पूरा पंतजलि योगपीठ हर दिन हर एक बहन के स्वास्थ रक्षा से लेकर धर्म रक्षा प्रति प्रतिबद्व है। स्वामी रामदेव ने देशवासियो से आग्रह किया कि आज विदेशी वस्तुयो की खरीदारी से आप लोग डालर को मजबूत बना रहे हो और रूपये को कमजोर कर रहे हो यदि हम विदेशी वस्तुओ का सेवन करेगे तो भारत की आर्थिक क्षमता कमजोर पडेगी। इसलिये इस रक्षाबंधन पर सभी देशवासियो को सकल्प लेने की आवश्यकता है कि हम सभी को विदेशी वस्तुओ को त्याग कर स्वदेशी वस्तुयो को अपनाने की आवश्यकता है। तभी यह देश आर्थिक उन्नति की दिशा मे आगे बडेगा। अब वह समय आ गया है जब सभी देशवासियो को अपनी ताकत का अहसास करवाकर विदेशी उत्पादो को मुंह तोड जवाब देने का। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आज के दिन बहने अपने भाईयो के हाथो मे रक्षा सूत्र बांधती है और अपने भाई से यह अपेक्षा करती है कि वह सदैव उसके कल्याण के लिये उसकी रक्षा के लिये सदैव संकल्पित रहेगा। जीवन मे कभी भी कोई कष्ट आयेगा तो वह उसकी रक्षा करेगा। यदि यही भाव प्रत्येक देशवासियो के भाईयो के मन मे हर माता व बहनो के प्रति आ जाये तो देश मे होने वाले जितने भी गलत कृत्य है जिसे सुन कर भी बहुत पीडा होती है ऐसे सभी कार्य इस देश से समाप्त हो जायेगे। इन सबको समाप्त करने का एक ही सूत्र र्है रक्षा का बंधन और साथ मे आपका संकल्प। आज हिन्दु संस्कृति की रक्षा करने के लिये सभी हिन्दु भाईयो को सिर पर शिखा और तन पर जनेऊ धारण करने की आवश्यकता है। आज का दिन अपनी संस्कृति परम्पराओ को आगे बढाने का दिन है। आज जिस तरह से हर धर तिरंगा धर धर तिरंगा का अभियान चल रहा है जोकि हमारे राष्ट व गौरव का प्रतिक है। उसी तरह हमारे जनेऊ व शिखा धर्म व संस्कृति का प्रतिक है। रक्षा बन्धन के कार्यक्रम मे वैदिक गुरूकुलम वैदिक कन्या गुरूकुलम इत्यादि की बहनो ने अपने साथ पढने वाले सभी भाईयो को रक्षा सूत्र बांधे। इस अवसर पर साघ्वी देवप्रिया,बहन ऋतम्भरा, बहन रेणु, बहन अंशुल, बहन पारूल, बहन साधना,साध्वी देवमयी,साध्वी देवसुधा,साध्वी देवस्,बहन प्रवीण पूनिया आदि ने स्वामी रामदेव व आयुर्वेद शिरोमणी आचार्य बालकृष्ण को रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद प्राप्त किया। दूसरी ओर बडी संख्या मे गुरूसत्ता द्वारा कार्यक्रम मे वैदिक गुरूकुलम् के विघार्थियो को यज्ञोपवीत भी धारण करवाया गया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।