Skip to main content

संत परंपरा ही भारत को महान बनाती है-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

 


हरिद्वार। ब्रह्मलीन स्वामी केशवानंद महाराज का 98वां अवतरण दिवस संत महापुरूषों के सानिध्य व श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में खड़खड़ी स्थित निर्धन निकेतन आश्रम में समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि संत परंपरा ही भारत को महान बनाती है। ब्रह्मलीन केशवानंद महाराज त्याग एवं तपस्या की प्रतिमूर्ति तथा संत समाज के प्ररेणा स्रोत थे। युवा संतों को उनके आदर्शपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र कल्याण में योगदान करना चाहिए। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि निर्मल जल के समान जीवन जीने वाले ब्रह्मलीन स्वामी केशवानंद महाराज ने जीवन पर्यन्त भक्तों को ज्ञान की प्रेरणा देकर उनके कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। स्वामी केशवानंद महाराज द्वारा स्थापित सेवा परंपरा को उनके शिष्य स्वामी ऋषि रामकृष्ण निंरतर आगे बढ़ाते हुए उनके अधूरे कार्यो को पूरा रहे हैं। महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि संत महापुरूष केवल शरीर त्यागते हैं। उनके विचार और शिक्षाएं सदैव समाज का मार्गदर्शन करते रहते हैं। ब्रह्मलीन स्वामी केशवानंद का कृतित्व एवं उनके द्वारा प्रसारित ज्ञान सदैव सभी को समाज सेवा की प्रेरणा देते रहेंगे। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि योग्य गुरू को ही सुयोग्य शिष्य की प्राप्ति होती है। स्वामी ऋषि रामकृष्ण महाराज अपने गुरूदेव ब्रह्मलीन स्वामी केशवानंद महाराज की विरासत को जिस प्रकार आगे बढ़ा रहे हैं। वह अत्यन्त प्रशसंनीय है। निर्धन निकेतन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषि रामकृष्ण महाराज ने कार्यक्रम में उपस्थित संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरू ही परमात्मा का स्वरूप हैं। वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें ब्रह्मलीन स्वामी केशवानंद महाराज जैसे महान गुरू का सानिध्य प्राप्त हुआ। पूज्य गुरूदेव द्वारा स्थापित सेवा प्रकल्पों को आगे बढ़ाते हुए संत महापुरूषों व समाज के जरूरतमंदों की सेवा करना ही उनके जीवन का लक्ष्य हैं। समारोह में बाबा हठयोगी, महंत दामोदर दास, स्वामी चिदविलासानंद, महंत विष्णुदास, महंत रघुवीर दास, महंत बिहारी शरण, महंत रामानंद, स्वामी ऋषिश्वरानंद, महंत अमनदीप ंिसंह, महंत रामानंद, पार्षद महावीर वशिष्ठ आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।