Skip to main content

पुण्यतिथि पर संत समाज ने किया ब्रह्मलीन बाबा गोपाल सिंह को नमन

 


हरिद्वार। ब्रह्मलीन बाबा गोपाल सिंह गुरु बाबा जयमल सिंह भूरी वालों की पुण्यतिथि भूपतवाला स्थित नानकपुरा आश्रम में संत महापुरुषों के सानिध्य में मनाई गई। जिसमें सभी संतो ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर एक महान पुण्य आत्मा बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन बाबा गोपाल सिंह महाराज एक महान संत थे। जिन्होंने जीवन पर्यंत सनातन परंपराओं का निर्वहन करते हुए धर्म के संरक्षण संवर्धन में अपना सहयोग प्रदान किया। राष्ट्र निर्माण में उनका अतुल्य योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। महंत निर्मल सिंह भूरी वाले महाराज ने कहा कि महापुरुषों का जीवन त्याग और तपस्या को समर्पित रहता है और बाबा गोपाल सिंह महाराज तो साक्षात करुणा की प्रतिमूर्ति थे। नानकपुरा आश्रम की संचालिका साध्वी महंत सुखबीर कौर महाराज ने कहा कि पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन बाबा गोपाल सिंह महाराज के दिखाए मार्ग का अनुसरण कर नानकपुरा आश्रम के संचालन में उत्तम सहयोग प्रदान किया जा रहा है। संतों की सेवा करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना अतुल्य योगदान प्रदान करना ही उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है। सभी को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर गौ, गंगा संरक्षण एवं गरीब असहाय लोगों की मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए। जूना अखाड़े के सचिव महंत देवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि संतों का जीवन निर्मल जल के समान होता है और ब्रह्मलीन बाबा गोपाल सिंह महाराज एक दिव्य महापुरुष थे। जिन्होंने सदैव भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाकर धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित किया। ऐसे महापुरुषों को संत समाज नमन करता है। इस दौरान कार्यक्रम में पधारे सभी संत महापुरुषों का महंत राजविंदर कौर,महंत जसवीर कौर,सुनील मिश्रा व अनिल मिश्रा ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि,महंत दुर्गादास,महंत शिवानंद,महंत प्रेमदास,भक्त दुर्गादास,स्वामी ऋषिश्वरानंद,महंत प्रहलाद दास, महंत रघुवीर दास, संत जरनैल सिंह,महंत गोविंददास,महंत सूरज दास,महंत बिहारी शरण,महंत अंकित शरण,महंत रवि सिंह, स्वामी रविदेव शास्त्री,स्वामी दिनेश दास,महंत शुभम गिरी सहित कई संत महापुरुष उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।