Skip to main content

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के रविन्द्र सिंह बने अध्यक्ष,दीपक महामंत्री


 हरिद्वार। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के संरक्षक नवीन थलेड़ी के सानिध्य व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी की अध्यक्षता और प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी के संचालन मे रायवाला के एक होटल में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देहरादून, ऋषिकेश, डोईवाला व हरिद्वार के उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान हरिद्वार जनपद की जिला इकाई का चुनाव सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ पत्रकार रामेश्वर शर्मा ने ठाकुर रविंद्र सिंह, महामंत्री पद पर प्रमोद गिरि ने दीपक प्रजापति व कोषाध्यक्ष पद पर सुमेश खत्री ने आशीष धीमान के नाम का प्रस्ताव रखा। यूनियन प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी ने जिलाध्यक्ष ठाकुर रविंद्र सिंह,महामंत्री दीपक प्रजापति व कोषाध्यक्ष आशीष धीमान को घोषित पदाधिकारियों का प्रदेश संरक्षक नवीन थलेड़ी ,प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी ने कहा कि उत्तराखंड पत्रकार यूनियन उत्तराखंड के कर्मठ पत्रकारों की यूनियन है। जो पत्रकारों की पीड़ा को भली-भांति समझ कर सरकार तक पत्रकारों की आवाज बनकर काम कर रही है। किसी भी पत्रकार का उत्तराखंड में उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पत्रकारों की पेंशन,मान्यता व अन्य समस्याओं को मुख्यमंत्री से मिलकर सुलझाया जा रहा है। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ही उत्तराखंड में पत्रकारों की आवाज बनकर पिछले कई वर्षों से उभर रही है। जिससे उत्तराखंड के 13 जनपदों के वरिष्ठ, संघर्षशील, कर्मठ पत्रकार उत्तराखंड पत्रकार यूनियन से जुड़कर एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। बैठक का संचालन करते हुए प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी ने यूनियन के विषय पर प्रकाश डाला और पत्रकार बंधुओं को यूनियन के क्रियाकलापों के बारे में बताया। बैठक में सागर जोशी,कुणाल दरगन,रामेश्वर शर्मा,प्रशांत शर्मा,मनीष कुमार,पुरुषोत्तम शर्मा,प्रमोद गिरि,डा.परविंदर चौधरी,रिजवान अहमद,करण खुराना,आवेश अंसारी,सुमेश खत्री,ऋषभ चौहान, जितेंद्र कोरी,वासु राजपूत,शमशेर अली,प्रवीण पेगवाल,दीपक कोरी, दिनेश शर्मा, अनिल बहुखंडी मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।