Skip to main content

कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा,पूर्व मुख्यमंत्री सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसी शामिल

 


हरिद्वार। कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के द्वितीय चरण में महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा का कई जगह व्यापार मंडल तथा स्वयंसेवी संस्थाओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया। यात्रा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस द्वारा सभी जनपदों निकाली जा रही में 75 किलोमीटर तिरंगा यात्रा के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता तथा आमजन तक पहुंचकर उन्हें पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ना है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन लोगों ने कभी तिरंगे को माना नहीं, तिरंगे में श्रद्धा नहीं रखी, तिरंगे को कभी हाथ में पकड़ा नहीं। यदि आज वो लोग हर घर तिरंगा अभियान चला रहे हैं, तो यह अच्छी बात है। यह लोग देर आये, दुरुस्त आये और अच्छा आये हैं। यह बात उन्होंने तिरंगा यात्रा के दौरान पत्रकारों से कही। बुधवार को हरिद्वार में कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत हुई। दूसरे चरण में हरकी पैड़ी से भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा शुरू की गई। यात्रा में हरीश रावत समेत हरिद्वार के कांग्रेसियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पूर्व राज्यमंत्री व प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि यात्रा के दूसरे चरण में काफी गर्मी के बाद भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इससे साफ है कि आमजनमानस व कार्यकर्ता साथ जुड़ रहे हैं। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि भाजपा की पोल खुलने लगी है। बिहार का उदाहरण सामने है। बिहार के मुख्यमंत्री ने बताया कि किस तरह से दबाव बनाकर भाजपा ब्लैकमेल करती रही है। अब भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ रहा है। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडे तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित बीना कपूर ने कहा कि भाजपा जनता को लूटने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देती। देश का झंडा जो कि लोगों तक मुफ्त पहुंचना चाहिए था। उसके भी लोगों से पैसे लिए जा रहे हैं। भाजपा को शर्म आनी चाहिए। खादी के लिए अपनी जान गवाने वाले स्वतंत्रता सेनानीयों ने जिस विदेशी कपड़ो का पूर्ण बहिष्कार किया था आज भाजपा उसे ही अपना रही है। यात्रा में राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा,श्रमिक नेता मुरली मनोहर,पार्षद कैलाश भट्ट,पार्षद राजीव भार्गव, पूर्व पार्षद अमन गर्ग,शुभम अग्रवाल,प्रदीप अग्रवाल,शुभम जोशी,आशीष शर्मा,कपिल पाराशर,एडवोकेट रजत जैन, लता जोशी,ऋषभ वषिष्ठ,डा.दिनेश पुंडीर,राजवीर चौहान,वीरेंद्र श्रमिक, कैलाश प्रधान,यशवंत सैनी,नितिन तेश्वर,मनीष कर्णवाल,ई.आकाश बिरला ,राजेंद्र चुटेला,देवाशीष भट्टाचार्य,सतेंद्र वशिष्ठ, रचित अग्रवाल,रविबाबू शर्मा,सरदार रमणीक सिंह,दीपक कोरी,शिवम गिरी,मधुकांत गिरि,सोम त्यागी,अशोक गुप्ता,ओम प्रकाश शर्मा,गार्गी राय,सुमन अग्रवाल,विजय जोशी,ओम पहलवान,तुषार कपिल,करनसिह राणा,राजेश छाछर,लक्ष्य जमदग्नि,त्रिपाल शर्मा,राजेंद्र गुप्ता,रणवीर शर्मा,अंकित मिश्रा,बी.के. सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।