हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रान्गर्त खन्नानगर कॉलोनी गोलीकांड को अंजाम देने के आरोप में फरार चल रहे दस हजार के इनामी श्रेय शास्त्री समेत दो आरोपियों को सीआईयू और ज्वालापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गंगनहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया। गोलीकांड में अब तक दस आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं, वहीं फरार चल रहे दो इनामी लक्की भदौरिया, कन्नू पहाड़ी की तलाश में टीमें जुटी है। खन्नानगर कालोनी निवासी भाजपा नेता दीपक टंडन के घर कुछ दिन पूर्व फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोप है कि भाजयुमो नेता विष्णु अरोड़ा की अगुवाई में फायरिंग की गई थी। भाजपा नेता टंडन की शिकायत पर पुलिस ने भाजयुमो नेता विष्णु अरोड़ा समेत कई आरोपियों को नामजद करते हुए उसके सगे भाई कृष्णा अरोड़ा समेत दो आरोपियों को उसी वक्त गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद मुख्य आरोपी विष्णु अरोड़ा समेत पांच आरोपियों पर दस-दस हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत आठ आरोपियों को शुक्रवार तक गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दस हजार के इनामी श्रेय शास्त्री पुत्र मनोज शर्मा निवासी रामघाट कीठल वाली धर्मशाला और प्रशांत शर्मा पुत्र बृजेश कुमार निवासी सिंचाई विभाग कालोनी सिंहद्वार के पास को गंगनहर पटरी के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी फरार होने की फिराक में थे, जिन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment