Skip to main content

देशवासियों के लिए राष्ट्रप्रेम ही सर्वोपरि: डॉक्टर साध्वी प्राची

 हरिद्वार। सम्पूर्ण राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोते हुए स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट द्वारा घर-घर तिरंगा वितरित कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस उपलक्ष्य में लगभग पांच दिवसीय घर-घर तिरंगा वितरण कार्यक्रम हुआ व स्वतंत्रता दिवस के दिन ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, प्रसाद व वस्त्र वितरण एवं विभिन्न राष्ट्रभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर आयोजन की मुख्य अध्यक्षता हिन्दू वादी नेत्री साध्वी प्राची ने की। ट्रस्ट द्वारा डॉ. साध्वी प्राची को तुलसी का वृक्ष भेंट कर पर्यावरण संरक्षण-संवर्धन का संदेश दिया गया। इस अवसर पर डॉक्टर साध्वी प्राची ने कहा कि प्रत्येक देशवासियों के लिए राष्ट्रप्रेम ही सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि वीर युवाओं के कंधों पर देश टिका हुआ है और हम सभी को भारतवासी होने पर गर्व है। देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले अमर शहीदों के जीवन से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में योगदान करना चाहिए। सभी के प्रयासों व सहयोग से ही देश की एकता अखण्डता को मजबूत किया जा सकता है। संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.भारतनन्दन चौबे,निशा चौधरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय शर्मा, पंकज पाल आदि ने भी अपना उद्धबोधन दिया। विश्व हिन्दू परिषद के नगर संगठन मंत्री कुलदीप का जन्मदिवस हिन्दू संस्कृति से मनाया गया। देशभक्ति के रंग में सम्पूर्ण राष्ट्र ने घरों में तिरंगे लगायें व वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्रप्रेम की भावना प्रदर्शित की। स्थानीय व ट्रस्ट के कलाकारों द्वारा गायन, डांस व योग की अद्भुत कला प्रस्तुत की गयी। आज़ादी का अमृत महोत्सव यानी-आज़ादी की ऊर्जा का अमृत,स्वाधीनता सेनानियों से प्रेरणाओं का अमृत,नए विचारों का अमृत। नए संकल्पों का अमृत तथा आत्मनिर्भरता का अमृत इसीलिए ये महोत्सव राष्ट्र के जागरण का महोत्सव है। ये महोत्सव, सुराज्य के सपने को पूरा करने का महोत्सव है। ये महोत्सव, वैश्विक शांति का, विकास का महोत्सव है। डॉक्टर साध्वी प्राची द्वारा राष्ट्रहित में जीवन समर्पित करने का संकेत देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया एवं स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। ट्रस्ट द्वारा संचालित योग प्रकोष्ठ व संगीत प्रकोष्ठ से प्रभावित होते हुए आगामी मंगल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री कुलदीप द्वारा समाज को नशा मुक्ति, स्वच्छता, गंगा संरक्षण हेतु प्रेरित किया एवं राष्ट्रप्रेम को ही सर्वाेपरि बताया। ट्रस्ट द्वारा हर घर तिरंगा अभियान में सहयोग करने वाले समस्त कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया गया। कार्यकर्ता के रूप में अध्यक्ष चेतन चौबे,सह सचिव हरिओम कुशवाहा,संगीत प्रकोष्ठ प्रमुख घनश्याम कुशवाहा,योग प्रकोष्ठ प्रमुख सोनाली समाजसेवी रेंद्र उर्फ नरीन,अंकित बिजलवान,आदित्य,सार्थक,सोनाली, अंकिता,ज्योत्सना आदि साथियों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।