Skip to main content

गंगाद्वार, हरिद्वार में मिला, 4170 लावारिस आत्माओं को मोक्ष

’श्री देवोत्थान सेवा समिति (रजि) का 21वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा का समापन 


 हरिद्वार। गंगा द्वार, हरिद्वार में 4170 लावारिस आत्माओं को मोक्ष मिल ही गया। श्री देवोत्थान सेवा समिति (रजि) नई दिल्ली 4115 व सोलानी श्मसान समिति, रूड़की की ओर से 55  लावारिस आत्माओं की अस्थियों को कनखल सती घाट पर पूर्ण विधि-विधान से मां गंगा की गोद में विसर्जित किया गया। इसी के साथ श्री देवोत्थान सेवा समिति, नई दिल्ली की ओर  21 वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा को संस्था की वरिष्ठ उपाध्यक्ष जूही नरेंद्र, सचिव आरडी मिश्रा एवं कार्यकारिणी सदस्य अमरनाथ बंसल को समर्पित करते हुए उनकी अस्थियां भी गंगा में प्रवाहित की गई। इस मौके पर विजय शर्मा ने बताया कि पिछले 20वर्षो में संस्था की ओर से एक लाख पचपन हजार तीन सौ छियालिस (155346) अस्थियों को गंगा में प्रवाहित कराया जा चुका है। गौरतलब है कि पितृपक्ष, श्राद्ध पक्ष की सबसे बड़ी यात्रा 21वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा समापन देश के विभिन्न श्मशान घाटों से एकत्रित लावारिस आत्माओं के अस्थि कलशों के मोक्षदायिनी मां गंगा में विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। इस पुण्य कार्य के लिए दिल्ली से 130 सदस्यों का दल हरिद्वार पहुंचा और भारी बारिश के बीच अस्थियों को गंगा की गोद में विसर्जित किया गया। लावारिस आत्माओं को मोक्ष दिलाने के लिए समर्पित संस्था श्री देवोत्थान सेवा समिति (रजि) नई दिल्ली का भागीरथी प्रयास जारी हैं। संस्था के संस्थापक अनिल नरेंद्र महासचिव विजय शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से लगातार भारत सहित अन्य देशों के श्मशान घाटों से लावारिस आत्माओं के मोक्ष की कामना से अस्थियों को एकत्रित कर कनखल,सतीघाट मां गंगा की गोद में विधि विधान से विसर्जन कराया जा रहा है। शनिवार को 21वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा में लावारिस आत्माओं को मोक्ष दिलाया गया। खास बात यह है कि इस बार संस्था की उपाध्यक्ष जूही नरेंद्र, आरडी मिश्रा,अमरनाथ बंसल की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की गई। हरिद्वार में पुण्यदाई अभियान सेवा समिति (रजि) के प्रांत प्रभारी रविन्द्र गोयल, डॉ विशाल गर्ग, प्रांत संगठन मंत्री अवनीश गोयल, आनंद प्रकाश टुटेजा, अनिल गुप्ता, नितिन माना, पं जितेन्द्र शास्त्री, प्रेमचंद्र पोखरियाल, मयंक गुप्ता, सहित अन्य सदस्यों विशेष सहयोग प्रदान किया गया। इस मौके पर सलोनी श्मशान समिति के अध्यक्ष ठाकुर शिवमंगल सिंह,महामंत्री कमल स्नेही,धर्मपाल जाटव, चंद्र प्रकाश बाटा,राकेश पंडित सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।