Skip to main content

बसपा व कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

 


हरिद्वार। बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के कई कार्यकर्ता रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक दल ही नही बल्कि समाज की सेवा करने एवं अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास को पहुंचाने का माध्यम है। भाजपा परिवार निरंतर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य की दिशा में भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर अन्य राजनीतिक दलों के लोग भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। वह दिन दूर नहीं जब इस देश से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा और कांग्रेस के पास ना तो नेता रहेंगे और ना ही कार्यकर्ता। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से वरिष्ठ नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर अपनी आस्था भाजपा में व्यक्त की है। उससे यह सिद्ध होता है कि बसपा और कांग्रेस के भ्रम जाल से अब लोग मुक्त हो रहे हैं।  कोई भी राजनीतिक दल भाजपा की विचारधारा को चुनौती नहीं दे पा रहा है तथा ना कोई विकल्प है। बीते युग की पाश्चात्य प्रणीत विचारधाराओं के स्रोत सूखने लगे हैं। राजनीतिक क्षेत्र में परिवारवाद, पूंजीवाद खत्म होकर केवल राष्ट्रवाद ही एक विकल्प के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि जनपद में होने वाले आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए काम करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी त्रिस्तरीय पंचायत स्तरीय चुनाव में जी जान से जुट जाएं। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन कृषि उत्पादन मंडी मंगलौर हितेश शर्मा, पूर्व सभासद झबरेड़ा नीरज रानी, सभासद नगर पंचायत झबरेड़ा डा.सतेंद्र मित्तल,मान सिंह खालसा,पूर्व बीडीसी अर्जुन मुखिया आदि सहित सैकड़ों शामिल रहे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल,पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,पूर्व विधायक सुरेश राठौड़,जिला महामंत्री आदेश सैनी,विकास तिवारी, झबरेड़ा के चेयरमैन मानवेंद्र चौधरी,राजपाल सिंह,जिला उपाध्यक्ष देशपाल रोड,अनिल अरोड़ा,संदीप गोयल, अमन त्यागी, आशु चौधरी, लव शर्मा, निपेंद्र चौधरी, झबरेड़ा मंडल अध्यक्ष शुभम गोयल, सुबोध शर्मा आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।