Skip to main content

पित्त पक्ष में राम कथा श्रवण अनंत फलदाई: आचार्य उद्धव मिश्र

 


हरिद्वार। पित्त पक्ष में श्रीराम कथा श्रवण अनंत फलदाई है। रामभक्त हनुमान के सम्मुख भगवान श्रीराम के चरित्र का गुणगान करने से हमारे पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है, वहीं राम की भक्ति और हनुमान की शक्ति मनुष्य की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। राधा रासबिहारी मंदिर कनखल के संस्थापक आचार्य उद्धव मिश्र निरंजनी अखाड़े के स्वामी आलोक गिरी महाराज की प्रेरणा से श्री बालाजी धाम सिद्धबलि हनुमान,नर्मदेश्वर महादेव मंदिर जगजीतपुर, कनखल में श्रीराम कथा का गुणगान कर रहे है। श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा व्यास आचार्य उद्धव ने शिव विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा पिता राजा दक्ष के विरोध के बावजूद माता सती ने शिव के साथ विवाह किया। शिव की बारात में भूत, प्रेत, यक्ष, गन्धर्व, किन्नर शामिल हुए। इससे कुपित होकर राजा दक्ष ने शिव के साथ सभी संबंध समाप्त कर लिए। इसके बाद राजा दक्ष ने यज्ञ का आयोजन किया और शिव को नहीं बुलाया। माता सती शिव की आज्ञा के बिना यज्ञ में पहूंची। वहां पति का अपमान सहन नहीं कर सकी और यज्ञकुंड में आत्मदाह कर लिया। इसके बाद भगवान शिव के आदेश पर वीरभद्र ने यज्ञ को तहस नहस कर दिया और राजा दक्ष का सर काटकर अग्नि में स्वाहा कर दिया। बाद में स्तुति से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने बकरे का सिर लगाकर राजा दक्ष को पुनर्जीवन दिया। आचार्य उद्धव  ने कहा अहंकार के कारण दक्ष का विनाश हुआ, पति की आज्ञा न मानने के सती को आत्मदाह करना पड़ा। क्रोध में शिव ने यज्ञ को तहस नहस करवा दिया। अहंकार, माया और मोह में विनाश के कारक है। श्रद्धा, भक्ति उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है। इसलिए मनुष्य को सर्वस्व त्याग कर ईश्वर की शरण में जाना चाहिए। आचार्य उन्होंने कहा किशरणागत की रक्षा करने के लिए राम भक्त हनुमान सदैव तत्पर रहते हैं। आचार्य उद्धव ने कहा कि राम नाम की महिमा अपरंपार है। राम नाम का जाप करने वाले भक्त के संग सदैव हनुमान जी विराजते हैं। ऐसे भक्तों को भगवान राम की कृपा से हनुमान जी बल, बुद्धि और विद्या को देने के साथ समस्त क्लेशों का हरण करते हैं। भूत, प्रेत, पिसाच का भी भय नहीं रहता। रोग दोष भी रामभक्तों के पास नहीं फटकते। उन्होंने कहा कि हनुमान जी को जीवित देवता की संज्ञा दी गई है। जो भगवान राम के आशीर्वाद से सदैव भक्तों की रक्षा में लीन रहते हैं। केवल राम नाम का जाप करने से ही मनुष्य के सभी मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं। इसमें तनिक वही संख्या नहीं है। उन्होंने कहा माया की भाग दौड़ में ऐसे भी लोग हुए, जिन्होंने अपने जीवन काल में एक बार भी राम कथा का श्रवण नहीं किया और माया के पीछे भागते भागते ही उनकी जीवन लीला समाप्त हो गई। मरणोपरांत भी उन्हें मोक्ष की प्राप्ति नहीं हो सकी। ऐसे में उनके वंशजों के द्वारा राम कथा का श्रवण करने से पूर्वजों की आत्मा को भी शांति प्राप्त होगी। इसलिए पितरों के निमित्त श्राद्ध पक्ष में राम कथा का श्रवण करना अनिवार्य है। राम कथा का श्रवण करने बालों में बाबा नीरज गिरी बाबा मनकामेश्वर गिरी दामोदर गिरी रिजवान संजीव राणा पंडित अभय मिश्रा सहित अन्य लोग शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।