हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत से उनके आवास देहरादून में मुलाकात कर लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की। स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द ही मांगों के निस्तारण का आश्वासन दिया। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने महानिदेशक को दूरभाष पर चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की पदोन्नति और पौष्टिक आहार भत्ता के बारे में बताया। साथ ही उनके द्वारा जल्द से जल्द पदोन्नति कराने एवं संगठन से वार्ता करने के निर्देश महानिदेशक को दिए। महामन्त्री सुनील अधिकारी, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र रावत, जिलाध्यक्ष पौड़ी नागेश नौडियाल, भगवान सिंह ने कहा कि लैब सहायक, डार्करूम सहायक, ओटी सहायक के पदों पर पदोन्नति हेतु नियमावली बनाई जानी है। प्रतिनिधिमंडल में नेलसन अरोड़ा, शिवनारायण सिंह, भगवान सिंह आदि में भी शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment