हरिद्वार। आर्म रेसलिंग को बढ़ावा देने के लिए आर्म रेसलिंग फेडरेशन द्वारा रविवार से बहादराबाद में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आर्म रेसलिंग में राष्ट्रीय चैम्पियन शिवा चौधरी एवं क्रीड़ा भारती की महिला अध्यक्ष गीता नेगी ने शनिवार को प्रैस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आर्म रेसलिंग खेल को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि विभिन्न भाग वर्ग में आयोजित की जा रही प्रतियोगिता में राज्य के दौ सौ से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में पुरूष व महिला दोनों खिलाड़ी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की धामी सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। खेलों से शरीर व मन दोनों का विकास होता है। एकाग्रता एवं शारीरिक परिश्रम से ही अच्छे मुकाम पाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों में अधिक से भाग लेना चाहिए। पत्रकारवार्ता के दौरान अंसार, कृष्णा अरोड़ा, कृष्ण सिंह भी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment