Skip to main content

श्रीसिद्ध बलि हनुमान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में चल रही रामकथा का हुआ समापन


 हरिद्वार। निरंजनी अखाड़े के स्वामी आलोक गिरी महाराज ने कहा कि हर युग में मर्यादा की परिभाषा भगवान राम ही है। भगवान नारायण के अवतार भगवान श्रीराम का जीवन लोगों के लिए प्रेरणा है। राम नाम का सुमिरन करने से ही मनुष्य भव सागर के पार हो जाता है। कलयुग में रामनाम की महिमा अपरंपार है। ऋषि मुनि संत महंत सभी राम नाम का गुणगान कर जीवन की नैया पार डालने का प्रयास कर रहे हैं।संसार में मर्यादा की स्थापना करने वाले भगवान राम हर युग में वंदनीय और पूजनीय रहेंगे। श्री बालाजी धाम, सिद्धबलि हनुमान, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर जगजीतपुर, कनखल में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के सागर में गोते लगाते हुए श्रीराम कथा का रसपान किया। राधा रासबिहारी मंदिर कनखल के संस्थापक आचार्य उद्धव मिश्र के लगातार नौ दिनों तक भक्तों को राम कथा का अमृतपान कराया। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के स्वामी आलोक गिरी महाराज और मुख्य यजमान भगवान हनुमान और संजीव राणा के सौजन्य से आयोजित श्रीराम कथा का समापन सोमवार को हुआ। इस मौके पर आचार्य उद्धव मिश्र ने कहा कि श्री राम कथा का विश्राम हुआ है। ऐसे में श्रीराम कथा में भाग लेने वाले सभी भक्तों की जिम्मेदारी बनती है कि कम से कम रामायण की चार चौपाईयां कंठस्थ कर प्रतिदिन गायन करें। ऐसा करने वाले भक्तों पर भगवान राम की कृपा और हनुमान जी के आशीर्वाद से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आचार्य उद्धव ने कहा संतों के सानिध्य में रामकथा का श्रवण करने का विशेष महत्व है। तीर्थनगरी हरिद्वार, संतों का द्वार, राम कथा का सार और रामभक्तों का उद्धार, मोक्षद्वार का मार्ग प्रशस्त करता है। की कामना श्रीराम कथा संपन्न हुई है। कथा में बाबा नीरज गिरी,अमर गिरी,मधुबन गिरी,सुमित भाटिया ,प्रदीप गुर्जर,रंजन देवी,बबीता पूंडीर,रेखा राणा,कामेश्वर यादव,परी भाटिया,रजत भाटिया,के शव राणा, ख्याति राणा, पं अभय मिश्रा, पं मोहित शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।