हरिद्वार। लक्सर की उप जिलाधिकारी संगीता कन्नौजिया के निधन पर गुरुवार को कलक्ट्रेट में शोक सभा हुई। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय,अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, मुख्य कोषाधिकारी नीतू भण्डारी सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संगीता कन्नौजिया को अपने कार्य के प्रति समर्पित,कर्मठ तथा व्यवहार कुशल बताते हुये उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुये,शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये, प्रार्थना की।
Comments
Post a Comment