Skip to main content

राम नाम जपन से मनुष्य समस्त सांसारिक बंधनों से मोक्ष को प्राप्त करता हैः आचार्य उद्धव मिश्र

 


हरिद्वार। कथा व्यास आचार्य उद्धव मिश्र ने कहा कि भगवान राम से बड़ा राम का नाम है। राम नाम जपने से ही मनुष्य समस्त सांसारिक बंधनों से छूटकर मोक्ष को प्राप्त कर सकता है। राजा दशरथ के पुत्र राम त्रेता युग में हुए थे। लेकिन भगवान राम का नाम आज भी संसार में मौजूद है। राम नाम का सुमिरन करने वाले प्राणी को कभी भी दुख सता नहीं सकता। राम भक्तों के कष्ट हरने के लिए स्वयं हनुमान जी मौजूद रहते हैं। इसलिए भवसागर से पार उतरने के लिए राम नाम का सुमिरन करते रहना चाहिए। श्री बालाजी धाम सिद्धबलि हनुमान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर जगजीतपुर कनखल में चल रहे नव दिवसीय रामकथा के चतुर्थ दिवस पर आचार्य उद्धव ने भगवान राम की बाल लीलाओं का सुंदर प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा भगवान राम से बड़ा राम का नाम है, जिसका स्मरण करने मात्र से ही प्राणियों के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। जीवन में आने वाली परेशानियों से निजात पाने के लिए लोगों राम की शरण में जाना चाहिए।महर्षि बाल्मीकि से लेकर गोस्वामी तुलसीदास जी जैसे अनेक महापुरुषों ने राम नाम की महिमा का बखान किया है। जिसे पढ़कर व सुनकर रामभक्त भक्ति के सागर में डुबकी लगा रहे हैं। त्रेतायुग से लेकर कलयूग तक न जाने कितने ज्ञानी, तपस्वी महापुरुषों ने राम नाम की महिमा का सुंदर वर्णन किया है। लेकिन कोई भी राम नाम की थाह नहीं पा सका है। राम नाम की महिमा अथाह, अनंत और अपरंपार है। जिसमें मनुष्य अपनी श्रद्धा और भक्ति के अनुसार ज्ञान प्राप्त कर सकता है। कबीर दास जी ने राम नाम की महिमा का सुंदर वर्णन किया है उन्होंने कहा है घट घट में राम है लेकिन दुनिया देख नहीं पा रही है। राम को पाने के लिए इधर-उधर भटक रही है।उन्होंने कहा राम कथा आयोजन का उद्देश्य लोगों के मन में राम की भक्ति जागृत करना है। भगवान राम की द्वारा स्थापित किए गए मापदंडों को अपनाकर व्यक्ति अपने एवं अपने कुल का नाम रोशन कर सकता है। उन्होंने कहा कि निरंजनी अखाड़े के स्वामी आलोक गिरी महाराज की प्रेरणा से उनके शिष्य संजीव राणा के द्वारा राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में बाबा नीरज गिरी, मनकामेश्वर गिरी, दामोदर गिरी,पं अभय मिश्रा,शशि भारद्वाज,हरीश चौधरी, अनिल मिश्रा,ओमप्रकाश मलिक, राहुल शर्मा,नरेश चौटाला,संजय कुमार,राजबाला देवी,सुरेखा देवी, सहित अन्य भक्त मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।