Skip to main content

नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव डा.सत्यनारायण सचान का सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


 हरिद्वार। समाजवादी के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए डा.सत्यनारायण सचान का हरिद्वार पहुंचने पर सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव आशीष यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर पुल जटवाड़ा स्थित जिला कार्यालय पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान आशीष यादव ने कहा कि डा.सचान को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए जाने के सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डा.सचान अनुभवी व कुशल संगठनकर्ता हैं। उनके राष्ट्रीय सचिव बनने पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा यूपी के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुुए लिए गए निर्णय प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित हुए हैं। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते लगातार बढ़ रही महंगाई से गरीब, मजदूर व मध्यम वर्ग का जीवन बेहद मुश्किल हो गया है।डा.सत्यनारायण सचान ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में सपा उत्तराखण्ड की पांचों सीटों पर पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। अक्टूबर में देहरादून में पार्टी का शिविर आयोजित किया जा रहा है। सभी जनपदों के तीन सौ युवा भाग लेंगे। सामाजिक न्याय, समाजवादी नीतियों और सिद्धांतों पर चर्चा की जाएगी। डा.सचान ने यह भी कहा कि गांधी के सिद्धांत, डा.अंबेडकर सामाजिक न्याय प्रणाली एवं डा.लोहिया के विचारों को प्रचारित प्रसारित करना चाहिए। निश्चिततौर पर उत्तराखण्ड में पार्टी को और अधिक मजबूत किया जाएगा। स्वागत करने वालों में युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदेश उपाध्याय,दिक्षान्त शर्मा, रिंकू बंटी, प्रदेश प्रवक्ता विजय यादव,रामसागर,पवन उपाध्याय,प्रिंस यादव,सन्नी,मंगता हसन,अमित कुमार,शिवराम सिंह यादव,रज्जू, आदित्य यादव,उज्जवल,शिवकुमार कश्यप,जितेंद्र कुमार, श्रेयांश चौहान, अमित गुज्जर, बबलू, काला आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।