Skip to main content

मुख्यमंत्री पहुचे गुघाल मेला,पूजा अर्चना कर की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्वि की कामना

 


हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ज्वालापुर के पांडे वाला क्षेत्र में चल रहे प्रसिद्ध गुघाल मेले में भगवान गोघा म्हाड़ी एवं रघुनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की प्रार्थना की। मेला व मन्दिर परिसर पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया। उन्होंने मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया। गुरूवार दोपहर पहुंच कर पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर भगवान गोघा म्हाड़ी का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरूवार दोपहर पंचायती धड़ा फिराहेडियान द्वारा आयोजित पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए जहां पर उन्होंने प्राचीन सिद्धपीठ गोगा म्हाडी मंदिर मे गुगा पीर जी की पूजा अर्चना करते हुए पवित्र छड़ी का आशीर्वाद लिया। वहीं इससे पूर्व मंदिर परिसर में पहुंचने पर धडा पंचायत मेला आयोजन कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचने पर धड़े के अध्यक्ष पंडित उमा शंकर वशिष्ठ और मंत्री सचिन कौशिक ने मुख्यमंत्री  का धन्यवाद आभार प्रकट करते हुए उन्हें शॉल गंगाजली एवं रुद्राक्ष की माला भेंट कर उनका सम्मान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में पंचायती धडा फिराहेडियान के अध्यक्ष पंडित उमाशंकर वशिष्ठ मंत्री सचिन कौशिक मेला संयोजक पं महेश तुम्बडिया गंगा सभा के अध्यक्ष पंडित प्रदीप झा,अनिल कौशिक विपुल मिश्रोटे, पंडित शिव कुमार भगत, सुधीश श्रोत्रिय,अशोक तुम्बडिया,दीपक बागडोलिया,शिव नारायण जोशी, सौरभ सिखौला, निर्मल गोस्वामी, दीपक भारद्वाज, कृष्णा कौशिक, उमेश कौशिक, पंडित आशुतोष सराय वाले  अंकुर पालीवाल, आशुतोष चक्रपाणि, शशिकांत वशिष्ठ, शुभम प्रधान, प्रदीप निगारे, संजय खजान, के संजय वशिष्ट,रमाकांत जोशी,नत्थू राम श्रोत्रीय,विजय प्रधान, पंडित कन्हैया खे वडिया, अविक्षित रमन, सुनील मिश्रा, अजय हेम्मन के आदि तीर्थ पुरोहित शामिल रहे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा,भाजपा विधायक आदेश चौहान ,प्रदीप बत्रा,भाजपा जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान,पूर्व मेयर मनोज गर्ग, पूर्व पालिका अध्यक्ष कमल जोरा, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा,पार्षद आनंद सिंह नेगी सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।