हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने कार्यकर्ताओं के साथ ज्वालापुर स्थित गढ़ी वाले पीर की दरगाह पर चादर पोशी कर मुख्यमंत्री की लंबी उम्र के लिए दुआएं मांगी। इस अवसर पर मनव्वर कुरैशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जहां प्रदेश में भाजपा और मजबूत हुई है। वहीं उत्तराखण्ड विकास के मोर्चे पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री की नीतियों के चलते भ्रष्टाचार शिंकजा गया और कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है। युवा बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के मुद्दे पर भी सरकार तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हरिद्वार जनपद में हो रहे पंचायत चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से विजयी होगी और भाजपा के नेतृत्व में जिला पंचायत बोर्ड का गठन होगा। इस अवसर पर इनाम कुरैशी,शाहनवाज कुरैशी,अकबर अब्बासी,शमीम कुरैशी, मेनुद्दीन अंसारी, परवेज अंसारी आदि मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment