Skip to main content

गंगा में विसर्जित किए गए तीन हजार अस्थि कलश

 


हरिद्वार। हिंदी कश्मीरी संगम की अध्यक्ष प्रो.बीना बुदकी के संयोजन में कनखल स्थित सती घाट पर देश और विदेश के विभिन्न शमशान से लायी गयी तीन हजार अस्थि कलश का पूर्ण विधि विधान से गंगा में विसर्जन किया गया। इस अवसर पर प्रो.बीना बुदकी ने बताया कि कश्मीर, मुंबई और अहमदाबाद सद्विचार परिवार के पीके लहरी के सानिध्य में 11वीं अस्थि विसर्जन यात्रा 9 सितम्बर को मुंबई से हरिद्वार के लिए रवाना हुई थी। प्रो.बीना बूुदकी ने बताया कि सद्विचार परिवार में देश के अलावा विदेशों से भी अस्थियां आती हैं। जिन्हें पूर्ण विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित किया जाता है। इस बार भी विदेश से अस्थियां लाई गई। उन्होंने बताया कि इस पुनीत कार्य में कई लोगों व संगठनों का सहयोग मिलता है। योंगेंद्र पंचाल अहमदाबाद श्मशान पर पूरे वर्ष निष्काम भाव से सेवा करते हैं। हरिद्वार में धर्मयात्रा महासंघ के पदाधिकारी ललिता मिश्र,रजनीकांत शुक्ला,सुषमा मिश्रा,काशीनाथ, जानकीप्रसाद, डा.उपेंद्र कुमार गुप्ता,यशपाल विजन,पंडित चंद्रप्रकाश शुक्ला, मंजू शुक्ला, पंकज मिश्रा,मनोज गुप्ता के सानिध्य से सती घाट पर सनातन पद्धति से अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया गया। महामंडलेश्वर पूजा माई ने बताया कि संगठन द्वारा अब तक 54 हजार मृतकों की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की जा चुकी हैं। कोरोना काल में 32 हजार लोगों की अस्थियां हरिद्वार व नासिक में विसर्जित की गयी। उन्होंने कहा कि पितृ दोष और सर्प दोष दूर करने के लिए लोग हजारो रूपए खर्च करते हैं। हिंदी कश्मीर संगम का उद्देश्य है कि लोग माता पिता और जरूरतमंदों की निष्काम भाव से सेवा करें। इस दौरान वी.शंकर, कमलेश्वर मिश्रा, आचार्य मदन और इंद्रमोहन भी उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।