Skip to main content

बड़ी रामलीला के मंच पर किया सीता जन्म ताड़का वध की लीला का मंचन

 


हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. के मंचर सीता जन्म और ताड़का वध की लीला का मंचन कर भगवान राम के पुरुषार्थ एवं लोक कल्याणकारी संघर्षमय जीवन का शुभारंभ किया तथा राजधर्म का आदर्श प्रस्तुत कर राजसत्ता को कर्मनिष्ठ बनने का संदेश दिया। रविवार को धनुष यज्ञ तथा लक्ष्मण परशुराम संवाद का दर्शन कराया जाएगा। लीला का शुभारंभ राजा जनक के राज्य में पड़े सूखे की स्थिति और जनता में फैली भुखमरी से किया गया। दर्शाया गया कि राजा के मंत्री जनता की सही जानकारी राजा तक नहीं पहुंचाते हैं। राजा जनक ने स्वयं हल चलाया और दिव्य रूप में सीता की प्राप्ति हुई। उधर अयोध्या में ऋषि विश्वामित्र ने राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को समाज विरोधी तत्वों के दमन के लिए मांगा। दैवीय शक्ति से पुत्र और पुत्री के पिता बने दोनों राजाओं ने अपने राजधर्म का पालन किया। रामलीला का यह संदेश राजसत्ता में हो रहे नैतिक पतन को रोकने के लिए अनुकरणीय होगा। श्रीरामलीला कमेटी ने अपने धर्म और अध्यात्म में निपुण नीति नियंताओं के माध्यम से ऐसे प्रेरणादायी प्रसंगों को सम्मिलित किया है। जिनमें प्रजा से लेकर राजा तक समाज के सभी वर्गों को कर्तव्य पालन की प्रेरणा मिलती है। बड़ी रामलीला ने आज अपने मंचन का दुर्लभ, मनोरंजक और संवेदनशील दृश्य ताड़का वध का दर्शन कराया। जिसमें भारी बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में रामभक्तों ने भगवान के कर्तव्य बोध का दर्शन किया । भगवान राम के स्वरूप में अंकित तिवारी द्वारा प्रस्तुत पिता की आज्ञा, गुरु भक्ति और कर्तव्य बोध की मुक्तकंठ से सभी दर्शकों ने प्रशंसा की। ज्ञात हो आयोजकों ने विशालकाय वाटरप्रूफ पंडाल का निर्माण कर अपनी सच्ची रामभक्ति का परिचय दिया। रामायण के ज्ञाता मंच संचालक विनय सिंघल ने भगवान राम के जीवन आदर्श से जुड़े अन्य प्रसंगों का भी भावार्थ बताया। जिनको समयाभाव के कारण अपने मंचन में सम्मिलित नहीं कर पाए थे। रामलीला के आयोजन को सर्वसमाज के लिए उपयोगी बनाने में जिनके प्रयास सार्थक हो रहे हैं। उनमें प्रमुख हैं श्रीराम लीला संपत्ति कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष गंगाशरण मददगार,श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा,उपाध्यक्ष सुनील भसीन,सम्पत्ति कमेटी के मंत्री रविकांत अग्रवाल,मुख्य दिग्दर्शक भगवत शर्मा मुन्ना, कोषाध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल,मंच संचालक विनय सिंघल,सहायक दिग्दर्शक साहिल मोदी,कन्हैया खेबड़िया,ऋषभ मल्होत्रा,विशाल गोस्वामी,पवन शर्मा,राहुल वशिष्ठ,सुनील बधावन,मनोज वेदी, अनिल सखूजा तथा विपुल शर्मा।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।