हरिद्वार। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और कांग्रेस नेता सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि शहर में नशे का धंधा राजनीतिक संरक्षण में हो रहा है। पुलिस आंख बंद कर बैठी हुई है, जबकि पुलिस को जानकारी है कि यह धंधा किसके संरक्षण में चल रहा है। आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद भी पुलिस प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। यह बात उन्होंने मंगलवार को थानाराम आश्रम में पत्रकार वार्ता करते हुए कही। ब्रह्मचारी ने कहा कि पिछले दिनों शहर में सात दिनों तक नशे के खिलाफ आमरण अनशन चला। पुलिस ने स्पेशल टीम बनाकर अभियान चलाने का आश्वासन दिया था। लेकिन पुलिस की टीम दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि सप्तऋषि से लेकर जटवाड़ा पुल तक शराब, स्मैक, नशील दवाइयों का धंधा चल रहा है। यह धंधा कई साल से हो रहा है। जब तक बड़े लोगों पर पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तब तक यह धंधा नहीं रुक सकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नशे के धंधे को बंद नहीं कराया गया तो वह आमरण अनशन करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने नशे के धंधे का विरोध किया था, जिसका उनको नुकसान भी उठाना पड़ा था।
112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।
Comments
Post a Comment