Skip to main content

विद्वान एवं तपस्वी महापुरूष हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज एवं स्वामी सदानंद महाराज-स्वामी ऋषिश्वरानंद

 


हरिद्वार। ज्योतिष बद्रीपीठ के शंकराचार्य के रूप में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद एवं शारदापीठ के शंकराचार्य के रूप में स्वामी सदानंद महाराज के नियुक्त होने पर संत समाज ने उन्हें शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। श्री चेतन ज्योति आश्रम के अध्यक्ष एवं भारत साधु समाज के प्रवक्ता स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद एवं स्वामी सदानंद महाराज दोनों ही विद्वान एवं तपस्वी महापुरुष है। जिनके शंकराचार्य बनने पर सनातन धर्म को एक नई दिशा प्राप्त होगी। उन्होंने अपने जीवन काल में धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए अनेकों आंदोलन और कार्य किए। राष्ट्र निर्माण में इनकी भागीदारी अतुल्य है। साथ ही जगतगुरु शंकराचार्य ब्रह्मलीन स्वामी स्वरूपानंद महाराज के जीवन का अनुभव भी उनको सनातन धर्म को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में लाभान्वित करेगा। भारत साधु समाज इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है और आशा करता है कि इनके सानिध्य में भारत निरंतर धर्म एवं संस्कृति के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद एवं स्वामी सदानंद महाराज का शंकराचार्य बनने पर हरिद्वार नगर आगमन पर संत समाज द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन का कार्यक्रम किया जाएगा और उनके सम्मान के रूप में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन भी संत समाज द्वारा आयोजित किया जाएगा। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद एवं स्वामी सदानंद महाराज भारतीय सनातन संस्कृति को प्राप्त ईश्वर का वरदान हैं। जो परम विद्वान वेद शास्त्रों के ज्ञाता है। जिन के संचालन में कई धर्म संसद के माध्यम से समाज को धार्मिक लाभ प्राप्त हुआ। ऐसे अवतारी महापुरुषों का शंकराचार्य पीठ पर विराजमान होना समस्त देश को धर्म एवं संस्कृति के क्षेत्र में लाभान्वित करेगा। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि महापुरुषों का धरती पर अवतरण समाज कल्याण के लिए होता है। ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज ने जीवन पर्यंत सनातन परंपराओं का निर्वहन करते हुए राष्ट्र की उन्नति के लिए अनेकों कार्य किए उनके कृपा पात्र शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद एवं स्वामी सदानंद महाराज योग्य महापुरुष हैं। जिनकी त्याग और तपस्या का लाभ राष्ट्र एवं समाज को अवश्य ही प्राप्त होगा। संत समाज उनकी दीर्घायु की कामना करता है। स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, महंत सुतीक्षण मुनि, स्वामी दिनेश दास, महंत शिवानंद, महंत कृष्ण मुनि, महंत अरुण दास, महंत रघुवीर दास, महंत सूरज दास, महंत बिहारी शरण, महंत अंकित शरण, महंत प्रह्लाद दास, महंत श्याम प्रकाश, स्वामी गंगादास उदासीन महंत शिव शंकर गिरी,श्रीमहंत सबसे गिरी,स्वामी रघुवन, महंत सूर्य मोहनगिरी, महंत कृष्णापुरी, महंत महंत निर्मल दास,महंत गुरमीत सिंह,स्वामी श्रीराम कृष्णा सहित हरिद्वार के संत समाज ने नवनियुक्त शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद एवं स्वामी सदानंद महाराज को शुभकामनाएं प्रदान की।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।