Skip to main content

पीसीसी में सदस्य बनाए गए सतपाल व मुरली मनोहर का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

 


हरिद्वार। पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी एवं श्रमिक नेता मुरली मनोहर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।म्युनिसिपिल कर्मचारी यूनियन के कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए श्रमिक नेता अशोक टंडन और वरिष्ठ नेता इरफान अंसारी ने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी और मुरली मनोहर को प्रदेश कार्यकारणी में सदस्य बनाए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। इससे कांग्रेस बीजेपी से जुझारू तरीके से सड़क पर लडने में सक्षम होगी। उन्होंने कहा कि जनता के हितों के लिए हमेशा संघर्ष करने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर और सतपाल ब्रह्मचारी जैसे जन नेताओं को प्रदेश कार्यकारणी में स्थान मिलने से कांग्रेस मजबूत होगी। पार्षद इसरार सलमानी और श्रमिक नेता सुरेन्द्र तेश्वर ने दोनों नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आज कांग्रेस में जान फूकने की जरूरत है। जिस तरह राहुल गांधी कन्या कुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा कर भारत को जोड़ने का काम कर रहे है। उसी तरह उत्तराखण्ड में बीजेपी से लड़ने के लिए कांग्रेस को मजबूत करने की जरूरत है। मुरली मनोहर और सतपाल ब्रहमचारी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सदस्य बनाए जाने से हरिद्वार में काग्रेंस मजबूत होगी। पार्षद राजीव भार्गव और उदयवीर चौहान ने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी और मुरली मनोहर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में स्थान मिलने से हरिद्वार की जनता को आवाज मिलेगी। पूर्व पार्षद अमन गर्ग ने कहा कि देश में दिन प्रति दिन बेरोजगारी, गैस, पेट्रोल के दाम बढ़ रहे है। आम आदमी आसमान छू रही महंगाई से त्रस्त है। ऐसे में आम आदमी की लड़ाई लड़ने की जरूरत है। सतपाल ब्रह्मचारी और मुरली मनोहर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के हितों के लिए संघर्ष करेंगे। स्वागत समारोह की अध्यक्षता सुभाष घई की और संचालन अमन गर्ग ने किया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से सोम त्यागी,देवाशीष भट्टाचार्य,पार्षद मेहरबान खान,जफर अब्बासी, अनुज सिंह,पार्षद प्रतिनिधि शाहबुद्दीन अंसारी,सद्दीक गाड़ा,तहसीन अंसारी,पुनीत कुमार, ऋषभ वशिष्ठ, राजेन्द्र चुटैला,राजेन्द्र श्रमिक,नरेश चनयाना,राजू हवलदार,वरूण बालियान, दीपक जखमोला, तरूण व्यास,नितिन तेश्वर,तुषार कपिल,सुनील कुमार, अनिल भास्कर, विमल साटू, शुभम जोशी, बलराम गिरि कड़क,मनीष गुप्ता,महेश दास शर्मा,नितिन यादव,प्रदीप त्यागी,अशोक गुप्ता,दीपक कोरी,जगदीप असवाल,मोहित त्यागी,जेपी,सत्यम शर्मा,नकुल माहेश्वरी,सोनू शर्मा,प्रवीण कुमार, संजय वाल्मीकि,अनिल कुमार,हरीश सेठी, अर्जुन कश्यप आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।