Skip to main content

जन-जन के आराध्य हैं भगवान श्रीचंद्र-मदन कौशिक


 हरिद्वार। उदासीन आचार्य जगदगुरू भगवान श्रीचंद्र की 528वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन व श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संयोजन में चन्द्राचार्य चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज, श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के कोठारी महंत दामोदर दास महाराज, श्रीपंचायती अखाड़ा नया उदासीन के मुखिया महंत भगतराम महाराज व पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने पूजा अर्चना कर व नारियल फोड़कर शोभयात्रा का शुभारंभ किया। बैण्ड बाजों व आकर्षक झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा देवपुरा चौक,शिवमूर्ति,चित्रा टाकीज,निरंजनी अखाड़ा, तुलसी चौक,डामकोठी,शंकराचार्य चौक बंगाली मोड़ से होते हुए राजघाट स्थित श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन में संपन्न हुई। श्रद्धालु भक्तों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि संत महापुरूषों के सानिध्य में ही भक्तों का कल्याण संभव होता है। उन्होंने कहा कि जन-जन के आराध्य भगवान श्रीचंद्र के दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन व श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन समाज कल्याण में अहम योगदान कर रहे हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि उदासीनाचार्य भगवान श्रीचंद्र समस्त संत समाज के प्रेरणास्रोत हैं। साक्षात शिव स्वरूप भगवान श्रीचंद्र ने पूरे देश का भ्रमण कर समाज में फैली अज्ञानत और कुरीतियों को दूर किया। सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र कल्याण में योगदान करना चाहिए। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि भगवान श्रीचंद्र ने विभिन्न मत सम्प्रदायों में बंटे समाज को एकजुट कर व वैचारिक मतभेदों को समाप्त कर समन्वय का सूत्र प्रदान किया। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के कोठारी महंत दामोदर दास महाराज एवं श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के मुखिया महंत भगतराम महाराज ने कहा कि ज्ञान भक्ति के श्रेष्ठ सिद्धांत को प्रतिपादित करने वाले भगवान श्रीचंद्र की शिक्षाएं युगों-युगों तक समाज का मार्गदर्शन करती रहेंगी। सभी को उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए मानव कल्याण में योगदान करना चाहिए। स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज एवं स्वामी हरिचेतनानन्द महाराज ने कहा कि भगवान श्रीचंद्र ने धूणे के रूप में वैदिक यज्ञोपासना को नया रूप दिया तथा निर्वाण साधुओं के रहने का आदर्श प्रतिपादित कर निवृत्ति प्रधान धर्म की प्रतिष्ठा की। भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए शैव,वैष्णव,शाक्त,सौर तथा गणपत्य मतावलंबियों को संगठित कर पंचदेवोपासना की प्रतिष्ठा की। इस अवसर पर महामण्डलेश्वर स्वामी कपिल मुनि, महंत जयेंद्र मुनि, महंत दामोदरशरण, स्वामी चिदविलासानन्द, महंत प्रेमदास, स्वामी हरिहरानन्द, स्वामी रविदेव शास्त्री, संत जरनैल सिंह, स्वामी ऋषिश्वरानन्द,पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी,महंत गंगादास,महंत जसविन्दर सिंह, महंत अरूणदास, महंत रघुवीर दास, महंत सूरजदास, विधायक आदेश चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानन्द,पूर्व मेयर मनोज गर्ग सहित कई संत महापुरूष मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।