Skip to main content

माहौल से तय है कि जिला पंचायत मे दो तिहाई से भाजपा का बोर्ड बनेगा-भटट्

 भाजपा नेताओं ने जिप प्रत्याशियों को दिया जीत का मंत्र

हरिद्वार। जिला पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों में जोश भरने के साथ ही उनको जीत का मंत्र भी दिया। बंद कमरे में घंटों चली बैठक में चुनाव कैसे लड़ना है, इस पर चर्चा हुई। सांसद, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन के महामंत्रियों ने प्रत्याशियों को जीत का मंत्र दिया। शुक्रवार को जिला कार्यालय में भाजपा के प्रत्याशियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक समेत अन्य नेताओं ने बैठक की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जिस तरह का माहौल है उससे पूरी उम्मीद है कि दो तिहाई बहुमत के साथ भाजपा का न केवल बोर्ड बनेगा बल्कि जिला पंचायत का अध्यक्ष भी भाजपा का ही होगा। महेंद्र भट्ट ने कहा कि जिला पंचायत के लिए प्रत्याशी घोषित किए थे उन सब से हमारी वार्ता हुई है। चुनाव प्रबंधन के दृष्टिकोण से क्या-क्या करना चाहिए इस पर चर्चा हुई है और अभी दो बैठक और होनी है। दो दिनों में जब तक नाम वापसी का विषय है तब तक जो हमारे नाराज कार्यकर्ता हैं उनसे बातचीत कर रहे हैं। हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि बड़े परिवार में थोड़ा बहुत विरोध भी होता है लेकिन उसका भाजपा की जीत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और केंद्र और राज्य के बाद जिला पंचायत में भी भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जीत का जो मंत्र दिया गया है उसको जीत के बाद बताएंगे। कार्यकर्ताओं की ओर से किए जा रहे विरोध पर बोलते हुए निशंक ने कहा कि टिकट तो एक को ही मिलेगा तो हम संगठन और सरकार में बाकी लोगों को एडजस्ट करेंगे। बैठक में सांसद नरेश बंसल,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक,संगठन महामंत्री अजय कुमार,पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,सुरेश राठौर,प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी,जिलाध्यक्ष डॉ.जयपाल सिंह चौहान, महामंत्री विकास तिवारी, लव शर्मा समेत प्रत्याशी मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।