हरिद्वार। जादूगर सम्राट शिवम धर्मनगरी के लोगों को जादूगरी के अनेकों कारनामें दिखा रहे हैं। गीत गोविंद बेंकट हॉल में आयोजित जादू शो का उद्घाटन मेयर अनिता शर्मा एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया। मेयर अनिता शर्मा एवं मदन कौशिक ने जादूगर सम्राट शिवम को बधाई देते हुए कहा कि जादू का खेल बच्चों का मनोरंजन करता है। आज के परिवेश में युवक युवतियां एवं बच्चे मोबाईल पर ज्यादा समय व्यतीत करते हैं। ऐसे में जादूगर का शो अवश्य ही लोगों को पसंद आएगा। जादू कला पुरानी कला है। जादू के शो देखने से मानसिक परेशानियां भी दूर होती हैं। डिप्रेशन का शिकार होने वाले लोगों को भी फायदा मिलता है। नई पीढ़ी को जादू के खेल अवश्य देखने चाहिए। जादूगर सम्राट शिवम ने बताया कि इंद्रजाल, मौत का चैलेंज, पानी के अंदर स्टेज को गायब करने जैसे जादू दिखाए जाएंगे। मुख्य रूप से पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला आज इस दुनिया में के दर्शन भी शो के माध्यम से कराए जाएंगे। जादूगर सम्राट शिवम ने कहा कि शो के माध्यम से बाल विवाह, बाल मजदूरी, कन्या भ्रूण हत्या, गौ माता के संरक्षण का संदेश भी लोगों के बीच पहुंचाया जाता है। साथ ही ढोंगी पाखंडी बाबाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। जादू कला लुप्त हो रही लेकिन हमारे मैजिक के माध्यम से सभी का मनोरंजन अवश्य होगा। जादूगर सम्राट शिवम ने बताया कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एवं उत्तराखण्ड में जादू के शो दिखा चुका हूं। कांग्रेस के युवा नेता शहाबुद्दीन अंसारी, निजाम, साजिद अंसारी ने मैजिक शो शुरू होने जादूगर सम्राट शिवम को बधार्इ्र दी और कहा कि अवश्य ही लोगों को जादूगर सम्राट शिवम की कलाकारी पसंद आएगी।

Comments
Post a Comment