हरिद्वार। भाजयुमो के सप्तऋषि व कनखल मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री विदित शर्मा के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार को ज्ञापन देकर आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। इस दौरान विदित शर्मा ने कहा कि हरिद्वार शहर विश्व प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटक स्थल है। बड़ी संख्या में तीर्थयात्री गंगा स्नान व अन्य धार्मिक कार्यो के लिए हरिद्वार आते हैं। लेकिन आपराधिक घटनाओं की वजह से हरिद्वार की छवि धूमिल हो रही है। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को कड़े कदम उठाने चाहिए। भाजयुमो सप्तऋषि मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे ने कहा कि आपराधिक घटनाओं पर रोक के लिए पुलिस को शहर में सत्यापन अभियान चलाना चाहिए। चंद्रकांत पांडे ने कहा कि शहर में नशे के साथ-साथ ऑनलाइन सट्टे का कारोबार भी बड़े स्तर पर चल रहा है। कनखल मंडल अध्यक्ष सुमित लखेड़ा ने कहा कि शहर में देह व्यापार के मामले लगातार बढ़़ रहे हैं। पुलिस को इस पर ध्यान देना चाहिए और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ लेकर वृहद स्तर पर अभियान चलाना चाहिए। एसपी सिटी ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कदम उठा रही है। अपराधों की रोकथाम के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोगी भी लिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपांशु विद्यार्थी,रामवतार शर्मा,सतनाम सिंह,अंकुश भाटिया,गौरव शर्मा,दिनेश पांड,ेविनय त्रिवाल ,दिवेश मंगवाई, दीपक चौहान, कमल गुप्ता, सनी गिरी, विकास शर्मा आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment