Skip to main content

कांग्रेस की मिथलेश देवी, सविता देवी, आशु रानी व मुकर्रम अंसारी ने दाखिल किए नामांकन

 



हरिद्वार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन जिला पंचायत सदस्य पद हेतु कांग्रेस,भाजपा,बसपा समर्थित प्रत्याशियों सहित कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर अपने नामांकन दाखिल किए। बुधवार को कांग्रेस समर्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल की पत्नि मिथलेश देवी ने वार्ड नं.तीन औरगांबाद सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंची मिथलेश देवी ने कहा कि चुने जाने के पश्चात क्षेत्र का विकास करना ही उनकी प्राथमिकता है। वार्ड में बिजली, पानी, सड़क, सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाएंगी और समस्याओं के समाधान के लिए जनता को हर समय उपलब्ध रहेंगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल ने कहा कि पार्टी ने मिथलेश देवी को मौका दिया है। पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। जनभागिता से ही चुनाव में जीत दर्ज करेंगे। कांग्रेस समर्थित सविता देवी ने सलेमपुर द्वितीय सीट से नामांकन दाखिल किया। सविता देवी कांग्रेस नेता तेलूराम की धर्मपत्नि हैं। तेलूराम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हमेशा ही महिलाओं को उचित सम्मान मिलता है।जनसमस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। राजनीति सेवा का माध्यम है। सलेमपुर ग्राम के विकास में भरपूर सहयोग प्रदान किया जाएगा। बिजली, पानी की समस्याओं को हल करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी। सलेमपुर की जनता कांग्रेस प्रत्याशी सविता देवी को जीत दिलाएगी। कांग्रेस नेता मुकर्रम अंसारी ने जिला पंचायत सदस्य की जट बहादरपुर सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। मुकर्रम अंसारी ने कहा कि बहादरापुर जट के ग्रामीणों के सहयोग से ही जीत सुनिश्चित होगी। ग्रामीणों की जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों के साथ-साथ सीवर,हैंण्डपम्प एवं किसानों की समस्याओं के निदान अवश्य करेंगे। कांग्रेस पार्टी ही विकास के नए आयाम रच सकती है। धर्मेन्द्र गुड्डु,आमिर कुरैशी,अब्दुल प्रधान में मुकर्रम अंसारी को नामांकन दाखिल करने पर बधाई दी। कांग्रेस समर्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता नत्थू सिंह की पुत्र वधू आशु रानी ने सलेमपुर प्रथम से कांग्रेस पार्टी से अपना नामांकन दाखिल किया। आशु रानी ने कहा कि महिलाओं को उचित सम्मान दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जाएंगी। ग्रामीण महिलाओं को रोजगार परक बनाने के लिए योजनाओं का संचालन किया जाएगा। सलेमपुर प्रथम के विकास में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। नत्थू सिंह ने कहा कि विकास के नाम पर वोट मांगा जाएगा। ग्रामीणों की समस्याओं का हल करेंगे। जिला पंचायत सदस्य की मानकपुर आदमपुर सीट से भाजपा की किरन चौधरी और बहंुजन समाज पार्टी के प्रताप सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। जमालपुर कला सीट से भाजपा के अमित चौहान, सलेमपुर द्वितीय से निर्दलीय मोनिका चौहान ने अपना नामांकन दाखिल किया। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।