हरिद्वार। रेल मंत्रालय के सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज गौतम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर उन्हें बधाई देते हुए उनकी दीघार्यू की कामना की। मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए मनोज गौतम ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश को तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन करते हुए जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की राजनीति में नया आयाम स्थापित करते हुए भाजपा की लगातार दूसरी बार सरकार बनवाने में अहम भूमिका अदा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सभी मोर्चो पर शानदार उपलब्धियां हासिल कर रही है। भ्रष्टाचार के मामलों में सरकार की जीरो टालरेंस नीति का पालन करते हुए लगातार सख्त कर्रवार्इ्र की जा रही है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment