Skip to main content

’धर्मरक्षा के लिए गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर में आर्य महासंघ द्वारा आयोजित विचारगोष्ठी’


 हरिद्वार। गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर में आर्य महासंघ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखंड व अन्य प्रदेशों से पधारेे गणमान्य आर्य समाज के पदाधिकारियों,आचार्यों एवं आर्य-आर्याओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गुरुकुल टटेसर दिल्ली से पधारे आर्य महासंघ के अध्यक्ष आचार्य हनुमंत प्रसाद ने सभी को संबोधित करते हुए कहा की 24 घंटे में से एक से दो घंटा आर्य समाज के सिद्धांतों के प्रचार प्रसार में लगाएं, साथ ही आचार्य हनुमंत प्रसाद ने सभी युवाओं से सार्वजनिक स्थल पर एकत्र होकर संध्या एवं हवन करने का निर्देश किया और नए युवक-युवतियों को आर्य सिद्धांतों से अवगत कराने के लिए आर्य निर्मात्री सभा का दो दिवसीय सत्र करवाने का भी निर्देश किया। इसके साथ ही आर्यों को निर्देशित किया कि आर्य प्रशिक्षण सत्र कर चुके कम से कम पांच आर्य-आर्याएं किसी भी गांव में हैं तो वहां आर्य समाज की स्थापना जरूर करें। आर्य निर्मात्री सभा उत्तराखंड के अध्यक्ष विजयपाल आर्य ने कहा की महर्षि दयानंद द्वारा प्रचारित वेद के सिद्धांत सार्वकालिक, सार्वभौमिक और सभी को सुख देने वाले हैं, वेद के सिद्धांतों का प्रचार प्रसार होने से सभी के जीवन में सुख एवं स्वास्थ्य लाभ होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर वाजस्रवा आर्य उपनिदेशक संस्कृत शिक्षा परिषद उत्तराखंड, देहरादून से आर्य बृजेश राय,कोटद्वार से आर्य दीपक फूल,रुड़की से आर्य विनोद मलिक और अजयवीर आर्य,बरेली से आचार्या सुभद्रा विद्यालंकार,स्वामी ओमानंद ,आचार्य सुनील शास्त्री,गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर के प्रधानाचार्य हेमंत तिवारी, मुजफ्फरनगर से आर्य प्रवेश, हरिद्वार से आर्य दिव्यप्रकाश,आर्य सुभाष सैनी,वैद्य अमित आर्य ,स्वदेशी फार्मेसी से आचार्या सुनीता आर्या, गुरुकुल कांगड़ी से आचार्य अशोक आर्य ने धर्मरक्षा के लिए सभी युवाओं और युवतियों को प्रेरित किया


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।