Skip to main content

आध्यात्मिक महापुरुषों के राजनीति में आने से कल्याणकारी मार्ग प्रशस्त होता हैः महाराज

 प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के जन्मदिन पर बधाई देने पहुँची कई राजनीतिक हस्तियां


हरिद्वार। उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरू सतपाल महाराज के 71वें जन्मोत्सव पर उन्हें बधाई देने वालों का अंतिम दिन भी जबरदस्त तांता लगा रहा। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के साथ-साथ प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने भी प्रेमनगर आश्रम पहुंच कर श्री महाराज को जन्मदिन की शुभकामनायें दी। आध्यात्मिक गुरू और उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के 71वें जन्मोत्सव पर एक ओर जहां उनके अनुयाईयों ने समारोह के अंतिम दिन गुरूवार को भी हर्षोल्लास के साथ उनका जन्मदिन का मनाया तो वहीं इस मौके पर आज भी अनेक राजनीतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रेमनगर आश्रम पहुंच कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की। आध्यात्मिक गुरू और उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के 71वें जन्मोत्सव के अवसर पर देश के कोने कोने से आये उनके लाखों अनुयायियों ने उनका जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जबकि वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी,कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, विधायक दुर्गेश लाल, खजानदास, सुरेश चौहान,नगर उटारी राजा साहब (पूर्व मंत्री), सूचना विभाग,भारत सरकार के कमिश्नर उदय महुक सहित अनेक लोगों ने श्री प्रेमनगर आश्रम पहुंच कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर आयोजित सद्भावना सम्मेलन में आये प्रेमियों को संबोधित करते हुए उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि एकता व अध्यात्म की शक्ति से ही भारत विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि जब-जब आध्यात्मिक महापुरुष राजनीति में आते हैं तब तब कल्याणकारी मार्ग प्रशस्त होता है।  कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने जीवन में अध्यात्म की महत्ता को बताते हुए कहा कि वैज्ञानिक भी इस बात को मानते हैं कि भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को महाभारत के दौरान जो गीता के उपदेश सुनाये उसका स्पंदन आज भी वायुमंडल में विद्यमान है। हम सभी उसे सुन सकते हैं। उन्होंने  कहा कि हमारे ऋषियों ने सारे संसार की मंगल कामना की, उन्होंने अपनी कौम या बिरादरी मात्र के लिए नहीं बल्कि समस्त विश्व के कल्याण की कामना की है। श्री महाराज के जन्मदिन के अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत, विभु जी महाराज, रीवा के महाराज पुष्पराज सिंह,युवराज दिव्यराज सिंह (विधायक सिरमौर) तथा पार्टी के अनेक पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।