हरिद्वार। पंचायत चुनाव को लेकर शह मात का खेल शुरू हो गया है। श्यामपुर क्षेत्र के गांजीवाली गांव से प्रधान पद के लिए नामांकन करने वाले शौकीन सिंह फलूरा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री के दबाव में उनका नामांकन निरस्त करने का आरोप लगाया है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए शौकीन सिंह फलूरा ने आरोप लगाया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री के दबाव में उनका नामांकन निरस्त किया गया है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए शौकीन सिंह फलूरा ने कहा कि नामांकन निरस्त करने की वजह ग्राम सभा की भूमि पर आंशिक अतिक्रमण बताया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जून में अतिक्रमण को लेकर सर्वे किया गया था। लेकिन उस दौरान भी उन्हें अतिक्रमण के बारे में नही बताया गया। लेकिन पंचायत चुनाव में भाजपा का समर्थन नही करने की वजह से ऐन वक्त पर पटवारी को भेजकर 11 सितम्बर को कुछ ही घंटों में अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए उनका नामांकन निरस्त्र कर गया। उन्होंने दावा किया कि वे पूर्व में भाजपा में लालढांग मंडल में पदाधिकारी थे। लेकिन पूर्व कैबिनेट मंत्री के व्यवहार के कारण भाजपा छोड़ कर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन किया था। फलूरा ने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति रविन्द्र कुमार को शिकायतकर्ता बताया जा रहा है। उसने शिकायत करने से इंकार किया है। रविन्द्र ने रिटर्निंग अधिकारी को शिकायत नहीं करने के संबंध में लिखित में भी दिया। लेकिन उसे भी नहीं माना गया। शौकीन सिंह फलूरा ने कहा कि चुनाव में भाजपा के खिलाफ मतदाताओं को एकजुट करने का काम करेंगे। वार्ता के दौरान कई ग्रामीण भी मौजूद थे।
112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।
Comments
Post a Comment