Skip to main content

सनातन धर्म संरक्षण एवं लोक कल्याण को समर्पित रहा ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी का जीवन- पुष्कर सिंह धामी


 हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज का जीवन सनातन धर्म के संरक्षण एवं लोक कल्याण के लिए समर्पित रहा। भीमगोड़ा स्थित श्री जयराम आश्रम में आयोजित ब्रह्मलीन स्वामी देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज की अष्टादश पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हमेशा निःस्वार्थ भाव से जनसेवा में योगदान किया। उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अपने गुरूदेव के पदचिन्हों पर चलते हुए स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज समाज की सेवा के साथ सनातन धर्म और संस्कृति के उत्थान में योगदान कर रहे हैं। योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज एक युगपुरुष और सनातन संस्कृति के पुरोधा थे। जिन्होंने धर्म के साथ-साथ चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में भी अग्रणीय भूमिका निभाकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान प्रदान किया। ऐसे महापुरुषों को संत समाज सदैव नमन करता है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि महापुरुषों का जीवन त्याग और तपस्या को समर्पित रहता है और ब्रह्मलीन स्वामी देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज तो विलक्षण प्रतिभा के धनी संत थे। जिन्होंने सदैव भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के लिए समाज को जागृत किया। जयराम पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,योग गुरू स्वामी रामदेव,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी सहित सभी संतों का फूलमाला पहनाकर व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और कहा कि संत महापुरूषों की कृपा से वे गुरूदेव ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज के अधूरे कार्यो को पूरा करते हुए समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि महापुरुष मात्र शरीर त्यागते हैं। समाज उत्थान के लिए उनकी शिक्षाएं अनंत काल तक समाज का मार्गदर्शन करती रहती हैं। ब्रह्मलीन स्वामी देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज एक महान तपस्वी संत थे। जिनके जीवन से प्रेरणा लेकर युवा संतो को राष्ट्रीय एकता अखंडता बनाए रखने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा कि संत समाज ने सदैव राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोकर उन्नति की ओर अग्रसर किया है और ब्रह्मलीन स्वामी देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज तो संत समाज का गौरव थे। जिनका जीवन आज भी सभी के लिए प्रासंगिक है। कार्यक्रम में मशहूर हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा ने संतों व श्रद्धालुओं को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम का संचालन प्रो.शिवशंकर मिश्रा ने किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा,पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद,विधायक मदन कौशिक ,महंत साधनानंद,बाबा हठयोगी,महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती,महंत देवानंद सरस्वती ,महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि,महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव,महंत संतोष दास ,महंत जसविंदर सिंह शास्त्री,स्वामी हरिहरानंद,स्वामी रविदेव शास्त्री,स्वामी दिनेश दास,श्रीमहंत विष्णु दास,महंत प्रह्लाद दास,महंत अरुण दास,महंत सूरज दास,स्वामी गंगादास उदासीन ,महंत शिव शंकर गिरी,स्वामी ऋषि रामकृष्ण सहित बड़ी संख्या में संत महंत उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।