Skip to main content

आतताईयों से सनातन धर्म की रक्षा की भगवान श्री चंद्राचार्य ने- महंत दामोदर दास

 


हरिद्वार। उदासीन संप्रदाय के प्रवर्तक भगवान श्री चंद्राचार्य की 528 वीं जयंती श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन राजघाट कनखल में धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रातः श्री चंद्राचार्य चौक स्थित श्री चंद्राचार्य भगवान की प्रतिमा का वैदिक विधि विधान के साथ पूजन किया गया। इसके उपरांत श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन राजघाट कनखल में भगवान श्री चंद्राचार्य मंदिर में हवन पूजन का आयोजन हुआ और संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। संत सम्मेलन को कई महामंडलेश्वरों, महंतों और विद्वानों ने संबोधित किया। संत सम्मेलन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। संत सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के कोठारी महंत दामोदर दास महाराज ने कहा कि भगवान श्री चंद्राचार्य महाराज ने पांच सौ वर्ष पहले भारत में सनातन धर्म को नुकसान पहुंचाने वाले आतताईयों का डटकर मुकाबला किया और उन्हें भारत से भगाया तथा सनातन धर्म की रक्षा की। उन्होंने कहा कि भगवान श्री चंद्राचार्य ने सामाजिक समरसता एवं एकता के लिए कार्य किया। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि भगवान श्री चंद्राचार्य विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उनके विचार प्रत्येक युग में प्रासंगिक रहेंगे। श्री निर्मल पंचायती अखाड़े अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह एवं कोठारी महंत जसविंदर सिंह शास्त्री महाराज ने कहा कि भगवान श्री चंद्राचार्य भगवान ने समाज को जोड़ने का कार्य किया। महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि जब-जब समाज में अधर्म का प्रभाव बढ़ता है तब-तब भगवान श्री चंद्राचार्य जैसी विभूतियां पृथ्वी पर जन्म लेती हैं और धर्म की पुर्नस््थापना करती हैं। इस अवसर पर श्रीमहंत धर्मदास, महंत जयेंद्र मुनि, महंत प्रेमदास, महंत गोविंद दास, महंत दर्शन दास, महंत मुरली दास, महंत बलवंत दास,महंत निरंजन दास,महंत जोगेंद्र मुनि, महंत ब्रह्ममुनि, महंत केवल्यानंद, महंत सहदेव मुनि, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी,सतपाल ब्रह्मचारी,महंत दुर्गादास, बाबा हठयोगी,महंत रघुवीर दास,महंत अरूण दास,महंत जयेंद्र मुनि,महंत निरंजन दास,महंत दामोदर शरण दास,स्वामी ऋषिश्वरानन्द,महंत हनुमान बाबा,महंत विष्णुदास,महंत गंगादास,महंत प्रह्लाद दास,स्वामी कपिल मुनि,महंत गोविंददास,महंत प्रेमदास,मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा,समाजसेवी विमलेश कुमार, आप नेता नरेश शर्मा सहित कई संत उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।