Skip to main content

शांतिकुंज अधिष्ठात्री शैलदीदी को मिला वैश्विक प्रियदर्शिनी पुरस्कार

 पुरस्कार करोड़ों गायत्री परिजनों एवं गुरुचरणों में किया समर्पित


हरिद्वार। शांतिकुंज अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी को वर्ष २०२२ का वैश्विक प्रियदर्शिनी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार शैलदीदी को उनके अध्यात्म एवं नारी जागरण के क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रियदर्शिनी एकेडमी की ओर दिया गया। पुरस्कार समारोह सोमवार को देर सायं वर्चुअल सम्पन्न हुआ। इसमें भारत सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। तो वहीं ग्लोबल अवार्ड एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष आरए मशेलकर, प्रियदर्शिनी एकेडमी के अध्यक्ष निरंजन हिरानंदानी,पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु,महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर आनलाइन जुड़े। शांतिकुंज की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी द्वारा नारी जागरण एवं अध्यात्म के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मोहर लगाते हुए प्रियदर्शिनी एकेडमी ने वर्ष २०२२ के प्रतिष्ठित वैश्विक प्रियदर्शिनी पुरस्कार से नवाजा है। श्रद्धेया शैलदीदी के मार्गदर्शन में अब तक हजारों अशिक्षित नारियों से लेकर लाखों उच्च शिक्षित बहिनें अपने आप को अंधविश्वासों एवं मूढ़मान्यताओं को पीछे छोड़ी हैं और वे इस अभियान को और आगे बढ़ाने में जुटी है। वे कन्या कौशल शिविर चला रही हैं और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण शिविर का भी संचालित करती हैं। इन दिनों श्रद्धेया शैलदीदी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य आंदोलन, कुरीति उन्मूलन सहित अनेक आंदोलन से करोड़ों लोग जुड़ें हैं और वे अपने आपको इस दैवीय मिशन से जुड़कर गौरवान्वित महसूस करते हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नितिन गड़करी ने प्रियदर्शिनी पुरस्कार की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कला,खेल, अध्यात्म,उद्योग आदि क्षेत्रों में भारत के विकास पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता होती है, जब भारत का झंडा दुनिया में बुलंदी के साथ लहराया जाता है। इस अवसर पर शैलदीदी ने कहा कि यह सम्मान हमारे पन्द्रह करोड़ परिजन एवं पांच हजार से अधिक प्रज्ञा संस्थानों से निःस्वार्थ भाव से जुड़कर सेवा कार्य में जुटे आत्मीय परिजनों का है। मैं इसे हमारे परिजनों एवं पावन गुुरुसत्ता के श्रीचरणों में समर्पित करती हूँ। कोई व्यक्ति पुरस्कार पाकर गौरव अनुभव करता है,तो कोई पुरस्कार व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व के धनी के पास पहुंच कर। यहाँ यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि करोड़ों परिजनों को सद्कार्यों के प्रेरित करने वाली स्नेहसलिला शैलदीदी के पास पहुंचकर यह पुरस्कार भी गौरवान्वित हो रहा होगा। वर्ष २०२२ का पुरस्कार श्रद्धेय शैलदीदी के साथ सुश्री पेट्रीसिया स्पिनोजा,संजीव गोयनका, कंवल जीत जावा, मोहम्मद अजीज खान, डेरियो वर्टहाय, श्रीमती आलिया भट्ट को भी मिला।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।