Skip to main content

पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया सांई युवा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को सम्मानित


 हरिद्वार। शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर सहयोग करने वाले साईं युवा समिति नवोदय नगर के पदाधिकारीयों, सदस्यों को सम्मानित किया। नगर पालिका कार्यालय में सम्मान समारोह कार्यक्रम में बोलते हुए अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि साईं युवा ग्रुप क्षेत्र में धार्मिक कार्यों को कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। धार्मिक कार्यों के साथ-साथ ही क्षेत्र में भी अनेक सामाजिक कार्य समिति द्वारा किए जाते हैं। युवाओं द्वारा बढ़-चढ़कर इस प्रकार से कार्य करना प्रशंसनीय है। सभी को इनका मनोबल बढ़ाना चाहिए। युवाओं के द्वारा किए गए कार्य समाज के लिए एक मिसाल हैं। कार्यक्रम में राजीव शर्मा द्वारा साईं युवा ग्रुप समिति के अध्यक्ष अवि भारद्वाज, महासचिव अंकुश मलिक, संगठन मंत्री आर्यन शर्मा, उपाध्यक्ष संदीप राणा, कोषाध्यक्ष आशु शर्मा, अनिल शर्मा, सचिन शर्मा, सिनोय शर्मा,संदीप कुमार,विशाल कुमार,कावेनदर सिंह,यश जोशी,कृष्णा धनकश ,रोहित मालिक,निशांत पांडे,अनुज राजपूत,अनुज सैनी,चंद्रशेखर आजाद,मयंक भारद्वाज,हिमांशु भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, अंकित चौहान, राहुल कुमार, पारव अरोड़ा, प्रिंसपाल, श्री ओम, भूमि अरोड़ा, आंचल पांडे, जूही पांडे, भावना राजपूत, प्रियंका रावत, पूर्णिमा, सोनिया, पूजा, अरिहंत शर्मा तथा सामाजिक कार्यकर्ता आशीष चौहान व सुधांशु राय को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभासद पंकज चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, सभासद प्रतिनिधि पवन शर्मा,कोषाध्यक्ष सुनील कौशिक, आशीष रस्तोगी, राजेश बालियान, गजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।