Skip to main content

लघु व्यापारियों ने किया पीडब्लयूडी कार्यालय पर प्रदर्शन


 हरिद्वार। पीडब्ल्यूडी द्वारा नोटिस दिए जाने के विरोध में लघु व्यापारियों ने लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में देवपुरा चौराहे से पीडब्ल्यूडी मुख्य कार्यालय तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और अधिशासी अभियंता का घेराव किया। घेराव के दौरान संजय चोपड़ा ने अधिशासी अभियंता को अवगत कराते हुए राज्य फेरी नीति नियमावाली के तहत लघु व्यापारियों को व्यवस्थित व स्थापित करने को लेकर 15 वेंडिंग जोन चयनित किए जा चुके हैं। वर्तमान में तीन वेंडिंग जोन में लाभार्थी लघु व्यापारियों को विस्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। संजय चोपड़ा ने कहा कि ऐसे में लघु व्यापारियों को नोटिस जारी किया जाना अन्याय पूर्ण है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन द्वारा फेरी समिति का गठन किए हुए लगभग 8 वर्ष हो गए हैं। फेरी समिति में शामिल सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी, हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण सहित संबंधित अन्य विभागों को फेरी समिति के अनुपालन की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया जाता रहा है। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना राष्ट्रीय आजीविका मिशन के क्रियान्वयन की पीडब्ल्यूडी द्वारा अनदेखी किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। संजय चोपड़ा ने चेतावनी देते हुए कहा कि फेरी नीति नियमावली का परीक्षण कर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विभाग के अधिकारियों कर्मचारी को रेड़ी पटरी कानून के बारे में अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि यदि लघु व्यापारियों का शोषण व उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की होगी। घेराव प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष राजेंद्र पाल,मनोज कुमार,जय भगवान,चुन्नू चौधरी, विजेंदर सिंह,तस्लीम अहमद,यामीन अंसारी,आजम खान,मुकेश कुमार,अमरजीत सिंह,लालचंद गुप्ता,विजय कुमार,भोला यादव,नम्रता सरकार,संगीता देवी,पुष्पा,मंजू पाल,संगीता चौहान आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।