हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने आगामी 5 अक्टूबर को विजयदशमी पर्व पर नागपुर में होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में इस वर्ष बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करने वाली पर्वतारोही श्रीमती संतोष यादव से आज मुलाकात कर उनके इस चयन पर उन्हें मिलकर शुभकामनाएं और बधाई दी। इस बार पर्वतारोही संतोष यादव को दशहरा के मौके पर मुख्य अतिथि बनाने का फैसला किया है। यह पहली बार होगा जब कोई महिला किसी ऐसे कार्यक्रम में शिरकत करेगी जो आरएसएस के कैलेंडर का मुख्य उत्सव माना जाता है। इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली यादव दो बार माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली महिला हैं। 2000 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।1925 में दशहरा के दिन नागपुर में आरएसएस की स्थापना के साथ संघ के सरसंघचालक इस वार्षिक आयोजन में राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न मुद्दों पर संगठन के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करते हैं। जबकि सरसंघचालक की उपस्थिति के साथ यह मुख्य समारोह नागपुर में आयोजित किया जाएगा गौरतलब है कि श्रीमती संतोष यादव पर्यावरण के क्षेत्र में भी पिछले कई वर्षों से काम कर रही हैं। उनको बधाई देने वालों में भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी जिला मंत्री अनामिका शर्मा समाजसेवी ललित नैयर मयंक शर्मा संजीव त्यागी सोनिया अरोड़ा आदि शामिल रहे।

Comments
Post a Comment