हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न राज्यों के शिव भक्तों और स्थानीय लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन साइबर सैल और सीआईयू ने बरामद कर लिए हैं। कई लोगों को मोबाइल फोन वापस किए गए। जबकि कई मोबाइल स्वामियों का पुलिस पता लगा रही है। अपने मोबाइल फोन पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली है। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब तीस लाख आंकी है। शुक्रवार को डीआईजी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.योगेंद्र कुमार रावत ने जिला मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी है। एसएसपी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान मोबाइल फोन गुम हो गए थे। लोगों की बहुत शिकायतें मिली थी। जिसके बाद जिले में साइबर क्राइम और सीआईयू की टीमों का गठन किया गया था। अभियान चलाकर टीमों द्वारा इतनी बड़ी संख्या में मोबाइलों को रिकवर किया गया है। बताया कि हरद्विार जनपद के विभिन्न थानों में करीब 180 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। मोबाइल फोन के ईएमआई नंबर सर्विलांस पर लगाकर मोबाइल मालिकों का पता लगाया गया है। लोगों को उनके मोबाइल वापस किए गए हैं।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment