हरिद्वार। ऊर्जा निगम की ज्वालापुर डिविजन में कर्मचारियों ने 44 वें दिन भी धरना जारी रखा। कर्मचारियों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। उधर हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने 22अक्तूबर से मुख्य अभियंता कार्यालय रोशनाबाद में भूख हड़ताल की चेतावनी दी। प्रदेश अध्यक्ष केहर सिंह ने बताया कि मुख्य अभियंता एसके टम्टा के साथ बुधवार को करीब तीन घंटे तक चली वार्ता में कोई हल नहीं निकल पाया। वार्ता विफल हो गई है। अब 22 अक्तूबर से भूख हड़ताल की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में संजय कुमार चौहानए सुशील कुमारए धर्मेंद्र कुमारए फरमान अलीए धर्म सिंह रावतए सुनील कुमारए मोबिन हसनएमनीष कुमारए विनोद कुमारए भंवर सिंह आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment