Skip to main content

धूमधाम से मनाया गया कश्यप समाज आश्रम का 32वां वार्षिकोत्सव

 


हरिद्वार। कश्यप समाज आश्रम का 32वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कश्यप घाट पर आयोजित वार्षिकोत्सव में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में कश्यप समाज के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कश्यप निषाद संगठन उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती कपूरी कश्यप ने किया। कार्यक्रम मे महर्षि कश्यप की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए समाज को संगठित करने, शिक्षा का प्रचार प्रसार, आश्रम कें लिफ्ट का निर्माण, आश्रम हॉल को वातानुकुलित करने तथा लाईब्रेरी व कंप्यूटर लैब की स्थापना करने सहित कई निर्णय लिए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कश्यप निषाद संगठन उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल कश्यप ने कहा कि समाज को संगठित होकर समाज की समस्याओं का निस्तारण किया जा सकता है। कश्यप समाज निरंतर राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देता चला आ रहा है। राजनैतिक हिस्सेदारी चाहिए तो समाज को संगठित होना होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को समान रूप से शिक्षा के अवसर पर प्राप्त होने चाहिए। समाज से कुरीतियों को दूर करने में मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। कश्यप आश्रम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा पर जोर देना होगा। शिक्षा ही सभी समस्याओं को दूर करने का सबसे महत्वपूर्ण उपाय है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से कश्यप आश्रम कश्यप समाज का गौरव बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज के लोग राजनीति, व्यापार, प्रशासनिक सेवा, समाज सेवा आदि के माध्यम से देश सेवा में योगदान करते हुए समाज को प्रेरणा दे रहे हैं। इस अवसर पर कश्यप आश्रम के अध्यक्ष बुधसिंह कश्यप,वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलजोर कश्यप, श्रीमती कपूरी कश्यप,बीएल मेहरा,संरक्षक-पालसिंह कश्यप, महावीर कश्यप, किरणपाल कश्यप, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह कश्यप,महिपाल कश्यप,महामंत्री चरणसिंह कश्यप,मंत्री राम किशोर कश्यप ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मायाराम कश्यप,ग्रेश कश्यप,मानसिंह कश्यप, यशपाल कश्यप,विजेंदर कुमार कश्यप,अरविन्द कश्यप,नाथीराम कश्यप,आत्माराम कश्यप, ऋषिपाल कश्यप,शोभना कश्यप,विपिन कश्यप,दीपक कश्यप,रवि कश्यप,सुनील कश्यप,विवेक कश्यप सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।