Skip to main content

साधना की गहराई बढ़ायें: डॉ पण्ड्या

 


हरिद्वार। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि गायत्री साधना में मंत्र संख्या के स्थान पर साधना की गहराई को बढ़ाना चाहिए। साधना की गहराई से ही साधक में ओजस, तेजस और वर्चस बढ़ता है और यही साधक को मनोवांछित फल देता है। साधक के व्यक्तित्व को निखारता है। गायत्री परिवार के अभिभावक डॉ पण्ड्या शांतिकुंज में अंतेवासी कार्यकर्त्ताओं की एक विशेष संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी तीन वर्षों में ग्रह नक्षत्रों के विपरीत प्रभावों से लेकर कई अन्य प्रतिकूल परिस्थिति के लक्षण दिख रहे हैं। इन परिस्थितियों से अपने परिवार को गायत्री साधना से उत्सर्जित ऊर्जा से बचाया जा सकता है। गायत्री मंत्र के साथ सूर्य की उपासना करने से ग्रहों की अनुकूल बढ़ेगी। यह क्रम साधना बैंक बनाने की तरह है। इन तीन वर्षों में अरबों गायत्री मंत्र की साधना होनी है। आप सभी अभी से अपनी साधना में संख्या के साथ गहराई को बढ़ाने में जुट जाइये। उन्होंने कहा कि साधना के साथ सत्साहित्यों का नियमित स्वाध्याय, चिंतन और मनन करें तथा आत्मीयता विस्तार के लिए अपने अंदर सकारात्मक पक्षों का विस्तार करें और नकारात्मक विचारों को कूड़े की तरह बाहर निकाल फेंके। गायत्री परिवार के अभिभावक डॉ पण्ड्या ने कहा कि मन को साधने में साधना के साथ आहार संयम का विशेष योगदान है। शांतिकुंज की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी ने गायत्री परिवार की संस्थापिका वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी वर्ष 2026 तक चलने वाले साधना अनुष्ठान के क्रम में मनोयोगपूर्वक जुट जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि साधना ही जीवन की धुरी है। समस्त विश्व को आने वाले संकटों से गायत्री मंत्र की सामूहिक साधना से बचाया जा सकता है। सामूहिक शक्ति ही संघशक्ति का परिचायक है। इस अवसर पर व्यवस्थापक महेन्द्र शर्मा,शिवप्रसाद मिश्र,डॉ ओपी शर्मा सहित शांतिकुंज के अंतःवासी कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।