Skip to main content

सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में संत समाज का अहम योगदान-पुष्कर सिंह धामी

 पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री ने छड़ी यात्रा को रवाना किया


हरिद्वार। रविवार को श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े द्वारा निकाली जा रही छड़ी यात्रा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिद्ध पीठ माया देवी मंदिर से अखाड़े की परंपरानुसार विधिवत पूजा अर्चना कर उत्तराखंड के तीर्थों की यात्रा के लिए रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आनंद भैरव मंदिर में पूजा अर्चना कर छड़ी यात्रा को शुभकामनाएं दी एवं सफलता की कामना करते हुए कहा कि संत समाज हमारी संस्कृति, हमारी विरासत को संरक्षित, संवर्धन और प्रसार के लिए निरंतर सक्रिय है। जूना अखाड़े द्वारा निकाली जा रही प्राचीन पवित्र छड़ी यात्रा इसी का एक प्रकल्प है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र छड़ी यात्रा के माध्यम से संत समाज उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों से पलायन रोकने, उपेक्षित हो रहे तीर्थ को संरक्षित करने तथा सनातन धर्म के प्रति जागरूकता पैदा करने का पुनीत कार्य कर रहा है। जिसमें हम सबकी भागीदारी भी सुनिश्चित होनी चाहिए। तभी उत्तराखंड देश का श्रेष्ठ राज्य बन सकेगा। जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरी गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह किया कि प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों से पलायन के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है। पलायन रोकने के लिए सीमांत क्षेत्रों पिथौरागढ़, चमोली जैसे जनपदों में उच्च शिक्षा हेतु विद्यालय, आधुनिक सुविधाओं से युक्त चिकित्सालय स्थापित किए जाने नितांत आवश्यक है। सीमांत क्षेत्रों में शिक्षा हेतु विद्यालय स्थापित किए जाएं। ताकि इन दुर्गम क्षेत्र के लोगों को मैदानी जिलों में नही आना पड़े। प्रदेश के उपेक्षित पौराणिक तीर्थों का जीर्णोद्धार कर तीर्थाटन को बढ़ावा देने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने से ही पलायन पर रोक लग सकेगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के माया देवी मंदिर पहुंचने पर श्रीमंहत हरिगिरी महाराज, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, जूना अखाड़े के सभापति श्रीमहंत नारायणगिरी, श्रीमहंत केदार पुरी, श्रीमहंत मोहन भारती, श्रीमहंत महेश पुरी, श्रीमहंत शैलेंद्र गिरी, श्रीमहंत शैलजा माता, पूर्व सचिव आइएएस मुन्नीलाल पांडेय ने शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने संतों के सानिध्य में माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना छड़ी प्रमुख महंत श्रीमहंत प्रेम गिरी, श्रीमहंत मोहन भारती, श्रीमहंत महेश पुरी, श्रीमहंत पुष्कर गिरी, श्रीमहंत शिवदत्त गिरी के नेतृत्व में छड़ी यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, भाजपा नेता आशुतोष शर्मा आदि उपस्थित रहे। छड़ी यात्रा प्रमुख महंत प्रेमगिरी ने बताया कि छड़ी ऋषिकेश में मंदिरों में पूजा अर्चना के पश्चात रात्रि विश्राम करेगी तथा 10 अक्टूबर की चारों धाम के लिए रवाना होगी। 1 नवंबर को अपनी यात्रा पूरी वापस माया देवी मंदिर पहुंचेगी।

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।