Skip to main content

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

 


हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री डा.संजय पालीवाल ने कहा कि राम मंदिर के नाम पर देश पर राज करने वाली भाजपा सरकार के वरिष्ठ नेता बंशीधर भगत खुले आम हिंदू देवी देवताओं का अपमान कर रहे हैं। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि पूरे उत्तराखंड में महिलाओं तथा बालिकाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। जिसका ताजा उदाहरण ऋषिकेश का अंकिता हत्याकांड है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा के महिला संगठन प्रदर्शन का दिखावा करते हैं। अंकिता हत्याकांड के खिलाफ भाजपा के महिला संगठनों ने कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया। भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए। पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर व प्रदेश सचिव जटाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा तानाशाही पर उतर आयी है। भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर मुकद्मे कायम किए जा रहे हैं। युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष नितिन तेश्वर तथा पूर्व अध्यक्ष रविश भटीजा ने कहा कि पूरे देश में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री रोजना बैठक कर जनता को नए नए जुमले सुनाते हैं,नए नए ख्वाब जनता दिखाते हैं। लेकिन धरातल पर सब शून्य है। ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह व चौधरी गुलबीर सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग खुलेआम देवी देवताओं का अपमान कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में परवेज अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी,सत्येंद्र वशिष्ठ,सत्यपाल शास्त्री,श्रमिक नेता श्याम सिंह,डा.वसीम सलमानी ,त्रिपाल शर्मा,करण सिंह राणा,अनुज गुप्ता,शानू गिरी,ओमप्रकाश शर्मा,ब्रजमोहन बड़थ्वाल,रचित अग्रवाल,उदित विद्याकुल, अजय दास महाराज, इरफान भट्टी,अभिषेक कुमार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।